Site icon अग्नि आलोक

मुबंई में बड़ा हादसा… बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में निर्माणाधीन पुल गिरा

Share

मुंबई
मुबंई में शुक्रवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स इलाके में एक निर्माणाधीन फ्लाइओवर गिरने की खबर है। हादसे में कम से कम 9 लोगों के घायल हो गए हैं। घायल हुए सभी लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसा शुक्रवार सुबह 4 बजकर 40 मिनट पर हुआ। इस हादसे में मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के पास एक निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिर गया। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। हादसे वाली जगह पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Exit mobile version