अग्नि आलोक

*रूस के तेल कारोबार पर बड़ा हमला!, केरल के कोल्लम में निर्माणाधीन NH-66 धंसा*

Share

इंडिगो की बड़ी संख्या में फ्लाइट रद्द होने के बाद यात्रियों की भीड़ संभालने का जिम्मा अब रेलवे ने उठा लिया है। रेलवे ने तुरंत एक्शन लेते हुए 37 ट्रेनों में कुल 116 अतिरिक्त कोच जोड़ दिए हैं। इसके अलावा कई नई स्पेशल ट्रेनें भी चलाई गई हैं ताकि यात्रियों को सफर में परेशानी न हो।

अहमदाबाद–दिल्ली रूट पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने ‘ट्रेन ऑन डिमांड’ के तहत साबरमती से दिल्ली के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इससे हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। 

Exit mobile version