Site icon अग्नि आलोक

हिजाब के नाम पर मुस्लिम लड़कियों को स्कूल जाने से रोकना भयावह-मलाला यूसुफजई

Share

नई दिल्ली

कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद पर नोबल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हिजाब पहनकर मुस्लिम लड़कियों को कॉलेज जाने से रोकना भयावह है। उन्होंने ट्वीट किया- कम या ज्यादा कपड़े पहनने के लिए महिलाओं अपमान किया जाता है। भारतीय नेताओं को मुस्लिम महिलाओं को हाशिए पर जाने से रोकना चाहिए। मलाला का यह बयान ऐसे वक्त में आया है, जब कर्नाटक में हिजाब विवाद को लेकर स्कूल और कॉलेजों में दो गुटों के बीच विवाद गहरा गया है।

पंजाब में 2017 के मुकाबले अकाली मजबूत; BJP की नजर सीटों से ज्यादा वोट प्रतिशत बढ़ाने पर
पंजाब विधानसभा की 117 सीटों पर हो रहे चुनाव में इस बार कांग्रेस, आप, बीजेपी और अकाली दल गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर है। चुनाव में वोटिंग से 2 हफ्ते पहले तक कुछ भी स्पष्ट नहीं है मगर इस भ्रम के पार जाकर यदि देखने की कोशिश करें तो कई चीजें एकदम साफ नजर आती हैं। मसलन 5 साल सत्ता में रही कांग्रेस कड़े मुकाबले में फंसी है।

12 फरवरी से खुलेगा राष्ट्रपति भवन का मुगल गार्डन

12 फरवरी से आम जनता के लिए मुगल गार्डन खोला जाएगा।

आम जनता के लिए इस साल राष्ट्रपति भवन का मुगल गार्डन 12 फरवरी से खोला जाएगा। इस दौरान लोग मुगल गार्डन का भ्रमण कर सकते हैं। गार्डन में जाने के लिए पास बनवाना होता है, जिसके लिए राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई करना होगा।

संजय राउत का ED पर आरोप- सरकार गिराने के लिए बनाया जा रहा दबाव
शिवसेना सांसद संजय राउत ने राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू को एक पत्र लिखा है। राउत ने ED पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मुझ पर महाराष्ट्र की सरकार गिराने का दबाव बनाया जा रहा है। राउत ने कहा कि कुछ दिन पहले ED के अधिकारी मेरे पास आएं और कहा कि सहयोग नहीं करोगे, तो खामियाजा भुगतना होगा। उन्होंने आगे कहा कि अधिकारियों ने धमकी दी कि अगर प्लान के मुताबिक काम नहीं किए, तो एक पूर्व रेल मंत्री की तरह जीवन भर जेल में रहना होगा।

दिल्ली-NCR में बारिश से ठंड बढ़ी
राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बदला गया है। दिल्ली-NCR के कई इलाकों में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक राजधानी में 20-30 KMPH की रफ्तार से बारिश हो सकती है। विभाग के मुताबिक बारिश होने की वजह से तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

PM मोदी की लगातार दूसरे दिन पंजाब में वर्चुअल रैली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को पंजाब में वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे। PM फिरोजपुर और पटियाला संसदीय क्षेत्र की जनता को संबोधित करेंगे। पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव होना है। इससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री ने वर्चुअल रैली में कहा कि नवां पंजाब बनाना हमारा लक्ष्य है। मोदी ने जनता से जल्द ही पंजाब आने का वादा भी किया।

यूपी में आज कांग्रेस का तीसरा मेनिफेस्टो जारी होगा
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपना तीसरा घोषणापत्र जारी करने जा रही है। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ में इसे जारी करेंगी। इसका नाम उन्नति विधान है। उन्नति विधान के जरिए कांग्रेस किसान, मजदूर और गरीब लोगों के लिए लोक-लुभावने ऐलान कर सकती है। कांग्रेस इससे पहले यूपी में युवाओं के लिए भर्ती विधान और महिलाओं के लिए शक्ति विधान नाम से घोषणा पत्र जारी कर चुकी है।

Exit mobile version