इंदौर
इंदौर की पूर्व मेयर और वर्तमान विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ का परिवार कोरोना संक्रमित हो गया। जानकारी अनुसार पूर्व महापौर गौड़ की 90 साल की सास सहित तीनों बेटे, दोनों बहू के अलावा 4 साल की पोती भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई है। मालिनी गौड़ ने बताया कि मेरी रिपोर्ट तो निगेटिव आई है। लेकिन परिवार के अन्य सभी लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मैंने खुद को होम आइसोलेशन में कर लिया है। पूरा परिवार घर पर ही रहकर इलाज ले रहा है। बता दें कि गौड़ भी करीब 4 महीने पहले कोरोना की चपेट में आ चुकी हैं।शहरों में बेड के लिए मरीज भटक रहे हैं। ऑक्सीजन के लिए मारामारी मची है। श्मशानों में अंतिम संस्कार के लिए वेटिंग लगी हुई है। इंदौर में आधिकारिक तौर पर छह मौतें दर्ज की गईं तो भोपाल में उससे ज्यादा आठ।
इंदौर में 1693 नए केस, 6 मौत; 10351 एक्टिव मरीज
इंदौर में कोरोना संक्रमण अब गंभीर रूप ले चुका है। बुधवार को 1693 नए मरीज मिले। यह लगातार तीसरा दिन है, जब पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 1500 से ऊपर आया है। शहर में कुल मरीज अब 84 हजार 290 हो गए हैं।
CM शिवराज का बेटा भी पाॅजिटिव
गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय भी संक्रमित हो गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी।

