Site icon अग्नि आलोक

देश में सारे मुख्यमंत्री में ममता बनर्जी सबसे सबसे कम धनवान

Share

भारत के अलग-अलग राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मौजूदा 30 में से 29 मुख्यमंत्री करोड़पति हैं। आंध्र प्रदेश के जगन मोहन रेड्डी सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। इनकी कुल संपत्ति 510 करोड़ रुपए है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सिर्फ 15 लाख की संपत्ति के साथ सबसे निचले पायदान पर हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सिर्फ 10वीं पास हैं, वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के पास PhD की डिग्री है। देश में 43% मुख्यमंत्रियों पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं। 12 अप्रैल को जारी ADR की रिपोर्ट में ये बातें सामने आई हैं।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स और नेशनल इलेक्शन वॉच ने देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश के सभी 30 वर्तमान मुख्यमंत्री के शपथ पत्रों का एनालिसिस करके ये रिपोर्ट तैयार की है।

Exit mobile version