Site icon अग्नि आलोक

मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में भर्ती

Share

नई दिल्ली।  डॉ. मनमोहन सिंह की मंगलवार को अचानक तबीयत ख़राब हो गई है। उन्हें सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था और वह लगातार चेस्ट कंजेशन की शिकायत कर रहे थे। इसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से एम्स के सी एन टावर में भर्ती कराया गया है, वहा उनका इलाज चल रहा है। मनमोहन सिंह की जांच के लिए एम्स एक मेडिकल बोर्ड बना रहा है, जिसको एम्स निदेशन डॉक्टर रणदीप गुलेरिया हेड करेंगे।


पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इसी साल कोरोना वायरस (Corona) से संक्रमित हो गए थे. उन्हें 19 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव (positive) होने के बाद एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। इसके बाद 29 अप्रैल को उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर से छुट्टी दे दी गई थी। उनकी उम्र 88 साल है और उन्हें शुगर की भी बीमारी है।

Exit mobile version