Site icon अग्नि आलोक

मन्नत रंधावा,आरुषि और दिव्याना इंटरनेशनल प्राइड ऑफ़ वीमेन अवार्ड 2026 से सम्मानित 

Share

 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित हुई मन्नत रंधावा,आरुषि और दिव्याना

 

 कांगड़ा,हिमाचल प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर  शांति फाउंडेशन गोंडा उत्तर प्रदेश द्वारा साहित्य के क्षेत्र में लगातार किए जाने वाले प्रयासों और उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए गाहलियां विद्यालय की छात्राएं मन्नत रंधावा,आरुषि और दिव्याना को इंटरनेशनल प्राइड ऑफ़ वीमेन अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया।उनको यह सम्मान संस्था द्वारा वर्चुअल माध्यम से दिया गया।छात्राओं के माता पिता जगदीश सिंह,कमलेश कुमारी,मनिंदर सिंह, आशा देवी, मुकेश कुमार और सुनीता देवी ने राजीव डोगरा का धन्यवाद किया जिनके कर्मठ प्रयासों के द्वारा ही बच्चों को यह उपलब्धि प्राप्त हुई।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार ने सभी छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी और ऐसे ही विद्यालय का नाम ऊंचा करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Exit mobile version