Site icon अग्नि आलोक

टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने पर मिली ढेरों बधाइयां

Share

भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से मात देकर 6वीं बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। फाइनल मैच में बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भारत के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। वहीं भारतीय टीम के इस शानदार जीत के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी और दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम को बधाई दी है।भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया, जिसमें भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराकर छठी बार खिताब जीत लिया। इस बड़ी जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी और क्रिकेटर विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर भारतीय अंडर-19 टीम को बधाई दी है

विराट कोहली ने दी बधाई

विराट कोहली ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, “एक बार फिर वर्ल्ड कप जीतने के लिए भारतीय अंडर-19 टीम को बधाई। एज ग्रुप क्रिकेट और उससे आगे भी हमारा दबदबा कायम है। पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ को ढेर सारी शुभकामनाएं।” टीम की जीत के बाद आयुष महात्रे ने टी20 वर्ल्ड कप विजेता रोहित शर्मा और महिला वर्ल्ड कप जीतने वाली हरमनप्रीत कौर को भी याद किया।

मैच के बाद प्रेजेंटेशन में महात्रे ने कहा, “हम सिर्फ उसी विरासत को आगे बढ़ाना चाहते थे। रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप जीता, हरमनप्रीत कौर ने भी और अब हमने भी यह खिताब अपने नाम कर लिया है।”

प्लेयर ऑफ दे टूर्नामेंट बने वैभव

वैभव सूर्यवंशी 80 गेंदों में 175 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी पारी के दौरान वैभव ने 15 छक्के और 15 चौके लगाए। वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द फाइनल और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दोनों अवॉर्ड जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। फाइनल के बाद सूर्यवंशी ने कहा, “पिछले आठ से नौ महीनों से सपोर्ट स्टाफ और पूरी टीम मिलकर लगातार मेहनत कर रही थी। आज हम जिस मुकाम पर पहुंचे हैं, उसमें उस तैयारी की बहुत बड़ी भूमिका रही है।”

इंग्लैड को 100 रन से दी मात

भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 175 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 15 छक्के और 15 चौके शामिल थे। इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ओपनर वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी की बदौलत भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 411 रन का विशाल स्कोर बना लिया। 412 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की पूरी टीम 50 ओवर भी नहीं खेल पाई। इंग्लैंड की पूरी टीम 40.2 ओवर में 311 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से मात दी।

यह जीत भारत के 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में जीते गए खिताबों की कड़ी में एक और बड़ी कामयाबी जोड़ती है और यह साफ दिखाती है कि इस टूर्नामेंट में भारत का दबदबा लगातार बना हुआ है।

Exit mobile version