Site icon अग्नि आलोक

शराब तस्करों पर शिकंजा:माफिया कल्लन की काॅल डिटेल्स में कई राज, इंदौर, खंडवा, खरगोन, रतलाम में कई नए तस्करों की जानकारी मिली

Share

इंदौर

इंदौर में जहरीली शराब से हुई 6 लोगों के बाद माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई जारी है। पुलिस को मांधाता के शराब माफिया कालका प्रसाद उर्फ कल्लन की काॅल डिटेल्स में इंदौर, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, रतलाम, मंदसौर, नीमच समेत कई शहरों के शराब तस्करों के बारे में नए सूत्र मिले हैं। इसमें इंदौर के खजराना के भी तस्कर भी हैं, जिन पर पुलिस ने शिकंजा कसा है।

कल्लन के बारे में पता चला है, उसने डेढ़ दशक में अवैध शराब का बड़ा नेटवर्क तैयार किया, उसमें इंदौर के कम और बाहर के तस्करों को ज्यादा जोड़ा। वह जो अवैध शराब बनाता था, उसकी लागत से 6 गुना तक कमाता था। इसके चलते अन्य तस्कर उससे जुड़ते गए। अभी पुलिस को इंदौर से जुड़े दो नाम पता चले हैं, वे श्याम व निजाम हैं, जो कल्लन के खास बताए जाते हैं। हालांकि ये दोनों वे तस्कर हैं, जो कल्लन से तो जुड़े ही थे। इसके अलावा प्रदेश के ही अन्य तस्करों से भी इनके संबंध रहे हैं।

यह भी जानकारी मिली है, दोनों ने इंदौर के अलावा अन्य शहरों में भी शराब की तस्करी है। इंदौर की अलग-अलग थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच व खरगोन पुलिस के पास कई माफियाओं की सूची हैं। इनमें से जो कल्लन से जुड़े हैं, उन पर खास तफ्तीश चल रही है। क्योंकि ये वे लोग हैं, जिनकी बीते दिनों में कल्लन से 200 से ज्यादा बार मोबाइल पर बात हुई है।

मनीष सुखवानी का रिमांड मांगा, अब ठेकेदार मदान पुलिस के निशाने पर

उधर, शराब कांड में जूनी इंदौर पुलिस बुरहानपुर के जिस मनीष सुखवानी को रविवार को पकड़ा था, उसे पुलिस ने सोमवार को उसे कोर्ट में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया है। उसे बुरहानपुर के जिस मदान ठेकेदार से शराब खरीदना था, पुलिस उससे भी पूछताछ करेगी। साथ ही, मनीष के चचेरे भाई बंटी लेकर भी तफ्तीश कर रही है। बंटी के भाजपा नेताओं से संबंध हैं।

उधर, सिंधी कॉलोनी के प्रॉपर्टी ब्रोकर तरुण रिजवानी के बारे में पता चला है, घटिया शराब के कारण उनकी सेहत खराब हो गई थी। फिर शुगर व ब्लड प्रेशर बढ़ने के साथ आंखों से भी दिखना कम हो गया। जूनी इंदौर पुलिस इस बिंदु पर तफ्तीश कर रही है। उधर, डीआईजी मनीष कपूरिया ने ढाबों पर परोसी जाने वाली शराब के मामले में थाना पुलिस को सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

Exit mobile version