Site icon अग्नि आलोक

नंदा नगर में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आज, कई विशेषज्ञ चिकित्सक सेवाएं देंगे

Share

इंदौर। मध्य प्रदेश थैलेसीमिया वेलफेयर सोसाइटी और आशादीप सेवा प्रकल्प ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में श्रीमती विमला देवी तिवारी स्मृति स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 18 अप्रैल 2012 सोमवार को सुबह 11:00 बजे से आयोजित किया गया है । शिविर में शहर के नामी विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का परीक्षण करेंगे और उन्हें निदान भी देंगे । हड्डी रोग, नेत्र रोग ,थैलेसीमिया रोग ,हृदय रोग सहित विभिन्न बीमारियों की निशुल्क जांच की जाएगी और उपचार भी बताया जाएगा ।
मध्य प्रदेश थैलेसीमिया वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा  उपाध्यक्ष रामस्वरूप मंत्री, सचिव वंदना शर्मा   बताया कि रिंकू शर्मा थैलेसीमिया हॉस्पिटल पर होने वाले इस शिविर  का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे करेंगे ,जबकि मुख्य अतिथि एनएचएआई के मुख्य अभियंता मनीष  असाटी होंगे । विशेष अतिथि  मंडी बोर्ड के संयुक्त संचालक  महेंद्र सिंह चौहान,   उपायुक्त आबकारी संजय तिवारी,  पूर्व उपायुक्त सेल टैक्स डॉ आर के तिवारी,  अधीक्षण यंत्री नगर निगम महेश शर्मा  होंगे । जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता  स्वास्थ्य विभाग के पूर्व संयुक्त संचालक डॉक्टर शरद पंडित करेंगे ।
मध्य प्रदेश थैलेसीमिया वेलफेयर सोसाइटी के महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लता शर्मा, उपाध्यक्ष किरण बाफना तथा कार्यक्रम संयोजक धीरज अग्रवाल ने सभी  मरीजों और उनके परिजनों से अपील की है कि वे स्वास्थ्य शिविर में ज्यादा से ज्यादा उपस्थित होकर अपनी बीमारियों की जांच कराएं और जान है तो जहान है के संकल्प को चरितार्थ करें । 

Exit mobile version