गुढ़ी अम्बाड़ा— हिंद मजदूर सभा (एचएमएस) के प्रदेश अध्यक्ष हरिओम सूर्यवंशी रविवार को उपक्षेत्र अंबाड़ा पहुंचे एवं बौद्ध विहार अंबाड़ा में हुई कोल मजदूर यूनियन की बैठक के दौरान भूमिगत मुआरी कोयला खदान, ओपन कास्ट, शारदा प्रोजेक्ट,सियाल घोघरी प्राइवेट माइंस मुआरी मे कार्यरत सैकड़ों ठेका मजदूरों की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम कोल मजदूर यूनियन के संस्थापक व अध्यक्ष स्वर्गीय रफीक खान को श्रद्धांजलि दी गई।
तत्पश्चात ठेका मजदूरों को संबोधित करते हुए एचएमएस के प्रदेश अध्यक्ष हरिओम सुरवंशी ने कहा कि आज कोयला खदानों में प्रबंधन व ठेकेदार के द्वारा सांठगांठ करके ठेका मजदूरों का शोषण किया जा रहा है जहां नियमित वेकोली कर्मचारी को लगभग 2200रूपये दैनिक वेतन दिया जा रहा है वही एक ठेका मजदूर को 300 से 350 रूपये की दैनिक मजदूरी दी जा रही है जबकि हाई पावर कमेटी के अनुसार कम से कम 1000 से 1100रूपये तक प्रतिदिन ठेका मजदूरों को वेतन देने का है इसके अलावा उपस्थित ठेका मजदूरों को एक होकर संगठित होकर संगठन का साथ देने एवं संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ने की बात भी कही एवं कहां की समान काम तो समान वेतन को लेकर ठेका कामगारों की दैनिक हाजिरी हाई पावर कमेटी के अनुसार बढ़ाने के लिए लड़ाई जारी है जिसमे बहुत जल्दी ही सफलता हाथ लगेगी वही सीएमपीएफ की समस्या का समाधान भी जल्द ही किए जाने की बात कही गई।इस अवसर पर श्रमिक संगठन कोयला श्रमिक सभा (एचएमएस) कन्हान अध्यक्ष सुखराम सैय्याम ने भी ठेका मजदूरों को संबोधित किया एवं ठेका मजदूरों के हक लिए हर तरह की लड़ाई लड़ने की बात कही और साथ ही कहा कि आज एचएमएस यूनियन डब्ल्यूसीएल मे वेकोली अध्यक्ष शिवकुमार यादव जी के द्वारा मजदूर हित में किए जा रहे हैं अथक प्रयास की वजह से सदस्यता मे प्रथम नंबर पर बनी हुई है। आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा यूनियन की कार्यकारिणी का गठन करते हुए कोल मजदूर यूनियन पेंच-कन्हान पाथाखेड़ा संरक्षक सुरेश कुमार बुनकर, अध्यक्ष एडवोकेट पवन कहार, उपाध्यक्ष हरीश चंद्र प्रजापति, सचिव कन्हैया खोबरें, महामंत्री जावेद खान, को बनाया गया, वही हिंद मजदूर सभा (एचएमएस) असंगठित क्षेत्र की कार्यकारिणी का भी गठन किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष राजेश सांगोडे को बनाया गया। इस अवसर पर अशोक श्रीवास्तव, तौसीफ सिद्दीकी, जावेद भाई बाबा, राजेश साहू, विरेंद्र गढ़ेवाल,लखेरा, घनश्याम सायरे (बल्ला), सहित सैकड़ों की तादाद में ठेका कामगार उपस्थित रहे।

