किसान संघर्ष समिति द्वारा मध्य प्रदेश में यात्री बसों में किराया सूची लगवाने के संबंध में जिला कलेक्टर परिसर पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया जिसमें किसान संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष अभिनय श्रीवास द्वारा कहा गया मध्यप्रदेश में जितनी भी यात्री बसें हैं उसमें किराया सूची लगी रहनी चाहिए साथ ही विकलांगों के लिए जो सीट रिजर्व है वह भी सुनिश्चित कर चिन्हित की जानी चाहिए महिलाओं के लिए जो भी सीट रिजर्व है वह भी चिन्हित होनी चाहिए क्योंकि मध्यप्रदेश में बसों में किराया सूची नहीं लगी होने की वजह से बस मालिकों द्वारा अतिरिक्त किराया वसूली हो रही है एवं यात्रियों को बढ़े हुए किराए की जानकारी पूर्व में देनी चाहिए इससे यात्रा के दौरान यात्रियों के साथ अमानवीय व्यवहार ना हो सके साथ ही किराए को लेकर कोई विवाद खड़ा ना हो सके किसान संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल जिला प्रवक्ता एडवोकेट मोहम्मद शाकिर हुसैन सागर तहसील उपाध्यक्ष आलोक नरयावली विधानसभा मंडल अध्यक्ष कुलदीप एवं अविनाश सेन शामिल हुए
यात्री बसों में किराया सूची लगवाने के संबंध में ज्ञापन दिया

