देपालपुर के युवा संगठन के द्वारा बॉडी फ्रिजर हेतु संसद शंकर लालवानी को ज्ञापन दिया गया युवा संगठन के शिवम् सोनी ने बताया कि घनी आबादी के क्षेत्र देपालपुर तहसील में आए दीन किसी न किसी प्रकार अप्राकृतिक घटना दुर्घटना की वजह से किसी व्यक्ति की असमय म्रत्यु हो जाने की वजह से उन्हें पोस्टमार्टम हेतु मर्चुरी भवन लाया जाता है, परन्तु यहां रात्रिकालीन समय में कर्मचारी नही होने की वजह से पार्थिव शरीर को रखने के लिए किसी भी प्रकार की व्यवस्था नही है, अतः जीव कीटाणुओं से मृत शरीर (शव) किसी प्रकार की हानि ना पहुँचे, इसलिए इतनी गम्भीर परिस्थितियों में भी परिजनों को रात जर्जर भवन में शव के साथ शव की निगरानी रख कर गुजारना पड़ती है, अतः नगर की इसी बड़ी गम्भीर जनहित समस्या को देखते हुए, नगर के युवा संगठन ने क्षेत्रीय संसद को समस्या से अवगत करवाया एवं जल्द से जल्द देपालपुर में बॉडी फ्रीजर उपलब्ध करवाने की मांग की गई।इस अवसर पर हिमांशु कुमावत, बंटी दायमा, दीपक सेन, शिवम् सोनी सहित अन्य सदस्यगण मौजूद थे।
युवा संगठन द्वारा बॉडी फ्रिजर के लिए सांसद शंकर लालवानी को ज्ञापन दिया

