Site icon अग्नि आलोक

‘गंभीर’ कोरोना मरीजों के लिए बने मसीहा, अक्षय कुमार ने ‘गंभीर’ फाउंडेशन को दिया एक करोड़ का चंदा

Share

दिल्ली समेत देशभर में कोरोना की सुनामी चल रही है। जिसके कारण कोरोना के लाखों लोग संक्रमित हो रहे है। वहीं दिल्ली में कोरोना से बहुत बुरी हालत है। अस्पतालों में न ऑक्सीजन है न ही दवाईयां। दिल्ली समेत देशभर में फैले कोरोना महामारी के लिए मदद मांगी जा रही है। ऐसे में अब नेता और अभिनेताओं की मदद मिलने भी लगी है। भाजपा सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर (MP Gautam Gambhir) ने रविवार को कहा कि उनकी फाउंडेशन (Gambhir Foundation) राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 (Covid 19) मरीजों को एंटी वायरल दवा ‘फैबीफ्लू’ और ऑक्सीजन सिलेंडर (Fabiflu And Oxygen Cylinders) बांटेगी। दिल्ली में कोरोना वायरस (Delhi Corona) के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं जिस वजह से चिकित्सा अवसंरचना चरमरा (Health System) गई है।

पहले गंभीर के निर्वाचन क्षेत्र पूर्वी दिल्ली में ही कोविड-19 मरीजों को दवाई और सिलेंडर दिए जा रहे थे। पूसा रोड और जागृति एन्क्लेव में स्थित गंभीर के दफ्तरों से दवाई और ऑक्सीजन सिलेंडर लेने के लिए डॉक्टर का पर्चा और आधार कार्ड की जरूरत होगी। सांसद के कार्यालय की ओर से जारी बयान में उनके हवाले से कहा गया है कि दिल्ली मेरा घर है और मैं अपनी आखिरी सांस तक लोगों की सेवा करता रहूंगा। बिस्तरों, ऑक्सीजन और दवाइयों के कई आग्रह आ रहे हैं, जितनी हम मदद कर सकते हैं उतनी हम कर रहे हैं। ये वास्तव में मुश्किल समय है और इस निराशा में हर मदद उम्मीद की किरण लेकर आती है। बयान के मुताबिक, गौतम गंभीर फाउंडेशन को बॉलीवुड अभिनेता (Bollywood Actor) अक्षय कुमार (Akshay Kumar) से एक करोड़ रुपये का चंदा मिला है। वहीं, सिलेंडर, बेड और दवाओं की कमी के बीच कई सिलेब्स मदद की गुहार लगाते दिख रहे हैं तो कई मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इन सिलेब्स में अब रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) का नाम भी शामिल हो गया है। रिया ने अपनी इंस्टा स्टोरी में मैसेज लिखा है कि इस मुश्किल वक्त में सबको एक हो जाना चाहिए। साथ ही लिखा है कि अगर मुझसे कोई मदद चाहिए तो मैसेज करें।

Exit mobile version