अग्नि आलोक

मंत्री समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव , सिंह कुशवाह सचिव बने* 

Share

*मालवांचल में समाजवादी पार्टी में की गई कई नियुक्तियां* 

इंदौर ।  देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुशंसा पर मध्य प्रदेश समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष डॉक्टर मनोज यादव ने इंदौर के वरिष्ठ समाजवादी नेता रामस्वरूप मंत्री को समाजवादी पार्टी का प्रदेश महासचिव तथा उज्जैन संभाग का प्रभारी नियुक्त किया  है। महू के दिनेश सिंह कुशवाह को प्रदेश सचिव और उज्जैन संभाग का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही राजेंद्र यादव को नगर अध्यक्ष इंदौर, बटेश्वर सिंह को जिला अध्यक्ष इदौर ,लीलाधर चौधरी को जिला अध्यक्ष देवास, सुषमा यादव को महिला सभा जिला अध्यक्ष इंदौर, मोहनलाल पाटीदार को जिला अध्यक्ष आगर, रामबाबू अग्रवाल को संभागीय प्रभारी इंदौर, अशफाक हुसैन को प्रदेश सचिव, भगवान सिंह यादव को प्रदेश सचिव, श्रीमती ललिता मेहरा को प्रदेश महिला सभा की उपध्यक्ष, कमलेश परमार को उज्जैन जिला अध्यक्ष, कलसिंह झामर को झाबुआ जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों ने पार्टी की जिम्मेदारी  दिए जाने के लिए श्री अखिलेश यादव और डॉक्टर मनोज यादव का आभार व्यक्त किया है तथा कहा है कि वह इस  जिम्मेदारी को निभाते हुए मालवा निमाड़ अंचल में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।

Exit mobile version