Site icon अग्नि आलोक

मोदी मंत्रिमंडल में जल्द होगा बदलाव:मंत्री बन सकते हैं सुशील मोदी-रविशंकर प्रसाद

Share

केंद्रीय मंत्रिमंडल में जल्द बदलाव हो सकता है। ये सभी बदलाव इस साल के आखिर तक होने वाले 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखकर किए जाएंगे। खास बात ये होगी कि मंत्रिमंडल में किसे जगह मिलेगी, किसे नहीं, इसका पैमाना किसी मंत्रालय या मंत्री विशेष की सफलता-असफलता नहीं होगी।

भास्कर ने इस फेरबदल की अटकलों के बीच भाजपा के 3 मौजूदा केंद्रीय मंत्रियों और 2019 वाले पहले मंत्रिमंडल में शामिल रहे दो मंत्रियों से बात की। इसमें यह बात सामने आई कि पटना से रवि शंकर प्रसाद दोबारा मंत्री बनाए जा सकते हैं, वहीं उनके साथी सुशील मोदी को भी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में चुनाव नवंबर में हैं, जबकि राजस्थान और तेलंगाना में चुनाव दिसम्बर में होंगे।

पढ़िए इस चर्चा पर आधारित 3 बड़े अनुमान…

कैबिनेट मीटिंग में हिदायत- साल खत्म होने से पहले निपटा लें अधूरे काम
प्रधानमंत्री मोदी ने 3 जुलाई को दिल्ली के प्रगति मैदान में हुई कैबिनेट मीट में मंत्रियों से साफ शब्दों में कहा है कि जितने भी काम बाकी हैं, उन्हें साल खत्म होने से पहले निपटा लें, ताकि उन कामों को आधार बनाकर पर ही प्रधानमंत्री और पार्टी जनता के बीच जा सकें।

पूर्वी राज्य के एक लोकसभा सांसद; जिनके पास फिलहाल 2 मंत्रालय हैं, ने भास्कर को बताया कि इस मीटिंग में ही PM मोदी ने क्लियर कर दिया था कि मंत्रियों के पास दिसम्बर तक का ही वक्त है। इसलिए यह कहना गलत होगा कि जो हटाया जाएगा, वो अपने प्रदर्शन के कारण हटाया गया। आप यह देखिए कि उनकी जगह जो आएगा, उसके पास कितना समय रहेगा?

फेरबदल में बदलाव कारण क्या…

मंत्रालय PMO के साथ समन्वय में काम करते हैं, PMO उन्हें माइक्रो मैनेज नहीं करता मौजूदा और पूर्व मंत्रियों ने कहा कि PMO केवल दिशा दिखाने का काम करता है। काम कैसे करना है, यह फैसला तो खुद मंत्री करते हैं। किसी भी फेरबदल में संगठन से लिया गया इनपुट सबसे महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि संगठन को पता है कि कार्यकर्ता को आगे बढ़ाने से ही पार्टी को जमीन पर फायदा होगा। इस बार फेरबदल भी इसी कसौटी पर होगा।

समय से पहले लोकसभा चुनाव कराने की अटकलों के बीच में यह मोदी सरकार का आखिरी फेरबदल होगा और इस को ध्यान में रखते हुए पार्टी के नेताओं ने कहा कि उन लोगों चुना जा रहा है जो भाजपा को ज्यादा से ज्यादा वोट दिलवा पाएंगे। इसलिए कुछ बड़े नामों को मंत्रिमंडल से हटाया जाएगा।

Exit mobile version