Site icon अग्नि आलोक

प्रियंका गांधी का सवाल:अमेरिका के लिए कृषि क्षेत्र को पूरी तरह खोलने जा रही मोदी सरकार?

Share

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर सरकार पर सवाल उठाया है। वायनाड से सांसद ने मोदी सरकार पर किसानों के हितों से समझौता करने का आरोप लगाया है। प्रियंका का कहना है कि सरकार को तत्काल स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

 कांग्रेस महासचिव और वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर अमेरिका के साथ कथित तौर पर ‘नुकसानदायक’ ट्रेड डील मानकर भारतीय किसानों के हितों से समझौता करने का आरोप लगाया। प्रियंका गांधी ने अमेरिका की तरफ से भारत के बाजारों में अमेरिकी किसानों के प्रोडक्ट बेचे जाने की बात का भी जिक्र किया। उन्होंने मोदी सरकार से इस मामले में तत्काल स्थिति स्पष्ट करने की बात कही।

US ट्रेड डील की शर्तें क्या हैं?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रियंका गांधी ने लिखा कि अमेरिका की ओर से कहा गया है कि अमेरिकी किसानों के प्रोडक्ट अब भारतीय बाजार में बिकेंगे जिससे ग्रामीण अमेरिका में पैसा आएगा। इस डील से ट्रंप ने अमेरिकी किसानों के लिए फायदा सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि भारत के करोड़ों किसान जानना चाहते हैं कि इस व्यापार समझौते की शर्तें क्या हैं?

प्रियंका गांधी ने सवाल उठाया कि क्या मोदी सरकार भारतीय कृषि क्षेत्र को पूरी तरह अमेरिका के लिए खोलने जा रही है? क्या सरकार भारतीय किसानों को अमेरिकी कंपनियों के साथ सीधी प्रतिस्पर्धा में झोंकेगी? उन्होंने कहा कि क्या हमारे किसानों के हितों से समझौता किया गया है? जनता के सामने तत्काल स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

प्रियंका ने शेयर किया राहुल का वीडियो

वायनाड के सांसद ने सोशल मीडिया पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का एक वीडियो क्लिप भी शेयर किया। इसमें वह आरोप लगाते दिख रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील के फैसले दूसरे लोगों पर छोड़ दिए। प्रियंका गांधी की तरफ से शेयर किए गए वीडियो क्लिप में राहुल गांधी ने कहा कि देश के नेता को दिशा दिखानी होती है। देश के नेता को फैसलों से भागना नहीं चाहिए और फैसले दूसरे लोगों पर नहीं छोड़ने चाहिए। प्रधानमंत्री ने यही किया है।

Exit mobile version