Site icon अग्नि आलोक

बीना में मोदी बोले- घमंडिया गठबंधन सनातन को समाप्त करना चाहता है

Share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सागर के बीना में BPCL (भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड) रिफाइनरी में 50 हजार करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले पेट्रो केमिकल प्लांट की आधारशिला रखी। रिफाइनरी से 3 किलोमीटर दूर हड़कलखाती गांव में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘घमंडिया गठबंधन सनातन को समाप्त करना चाह रहा है। गांधी जी के आखिरी शब्द थे- हे राम…। वे जीवन भर सनातन के पक्ष में रहे।’

सभास्थल से ही मोदी ने 1800 करोड़ रुपए के इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स का वर्चुअली शिलान्यास किया। इनमें नर्मदापुरम के ऊर्जा एवं नवकरणीय ऊर्जा उत्पादन प्रक्षेत्र, आईटी पार्क-3 व 4 इंदौर, मेगा इंडस्ट्रियल पार्क रतलाम और 6 इंडस्ट्रियल पार्क (नर्मदापुरम, गुना, शाजापुर, मऊगंज, आगर-मालवा और मक्सी) शामिल हैं।

यह प्रधानमंत्री का मध्यप्रदेश में 6 महीने में छठा दौरा है। इससे पहले 12 अगस्त को उन्होंने सागर आकर संत रविदास मंदिर की आधारशिला रखी थी।

बीना रिफाइनरी से 3 किलोमीटर दूर हड़कलखाती गांव तक PM खुले वाहन में पहुंचे। साथ में MP BJP अध्यक्ष वीडी शर्मा (लेफ्ट) और CM शिवराज सिंह चौहान (राइट)।

प्रधानमंत्री का पूरा भाषण…

50 हजार करोड़ रु. एक कार्यक्रम में लगा रहे, इतना तो राज्यों का पूरे साल का बजट नहीं

मैं यह गारंटी देने आया हूं कि एमपी में नई इंडस्ट्री आएंगी, रोजगार के अवसर मिलेंगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीना पेट्रो केमिकल कॉम्प्लेक्स के भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सांची स्तूप की लघु संरचना भेंटकर स्वागत किया।

एक जमाना था जब MP में अपराधियों का ही बोलबाला था

G-20 की सफलता का श्रेय मोदी को नहीं, आप सभी लोगों को जाता है

विदेशी मेहमानों ने कहा कि ऐसा आयोजन इसके पहले कभी नहीं देखा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A को इंडी कहते हुए घमंडिया गठबंधन कहा। उन्होंने सनातन विरोधी बयानों पर भी पलटवार किया।

घमंडिया गठबंधन सनातन को खंड-खंड करना चाहता है, यही इनका हिडन एजेंडा

PM मोदी ने बीना रिफाइनरी में पेट्रो केमिकल प्लांट की आधारशिला रखी। साथ में (लेफ्ट से) केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी, CM शिवराज सिंह चौहान, (पीएम के राइट) केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार।

गरीब के इस बेटे ने गरीब के घर के राशन की चिंता की

मोदी की गारंटी का ट्रैक रिकॉर्ड आपके सामने है, देखा करिए

मेरे परिवारजन, हमारा निरंतर प्रयास है कि मध्यप्रदेश विकास की नई बुलंदियों को छुए। हर परिवार का जीवन आसान हो। घर-घर समृद्धि आए। मोदी की गारंटी का ट्रैक रिकॉर्ड आपके सामने है। उनका ट्रैक रिकॉर्ड याद करिए, मेरा ट्रैक रिकॉर्ड देखा करिए। मोदी ने गरीबों को पक्के घर की गारंटी दी थी। आज एमपी में 40 लाख परिवार को पक्के घर मिल चुके हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने बीना रिफाइनरी में पेट्रो केमिकल कॉम्प्लेक्स के मॉडल को भी देखा। यह कॉम्प्लेक्स 50 हजार करोड़ रुपए की लागत से तैयार होगा।

अमेरिका में यूरिया की बोरी 3 हजार रुपए की, हमारे यहां 300 रुपए में

डबल इंजन की सरकार रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती धूमधाम से मनाएगी

भोपाल एयरपोर्ट पर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने PM का स्वागत किया।

पुरी बोले- PM के कदम से भारत में पेट्रोल-डीजल दूसरे देशों से सस्ता

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, ‘2014 से पहले भारत में 45% परिवारों को LPG सिलेंडर नहीं मिलता था। लाइन लगानी पड़ती थी। आज देशभर में 32 करोड़ गैस सिलेंडर के कनेक्शन हैं। विकसित देशों में कच्चे पेट्रोल-डीजल का दाम 30 से 50% बढ़ा। पड़ोसी देशों में 70% तक दाम बढ़े। PM मोदी ने यहां ऐसे कदम उठाए कि पेट्रोल का दाम 5%, डीजल का दाम 0.2% कम हुआ।’

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा- PM मोदी ने ऐसे कदम उठाए कि पेट्रोल का दाम 5%, डीजल का दाम 0.2% कम हुआ।

CM शिवराज बोले- PM से प्रार्थना केन-बेतवा परियोजना के भूमिपूजन में भी आएं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘आज प्रधानमंत्री जी-20 की ऐतिहासिक सफलता के बाद यहां आए हैं। PM मोदी विश्व कल्याण का काम कर रहे हैं। हमारा चंद्रयान चंद्रमा पर उतरा। वैज्ञानिकों को प्रणाम, प्रधानमंत्री का वंदन-अभिनंदन। पेट्रो केमिकल कॉम्प्लेक्स बनने से बुंदेलखंड की तस्वीर बदल जाएगी। पेट्रो केमिकल प्रोजेक्ट्स और इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स से रोजगार के 4 लाख अवसर सृजित होंगे।’

CM ने कहा, ‘कांग्रेस ने बुंदेलखंड को हमेशा सूखा रखा। लेकिन, मुझे खुशी है कि केन-बेतवा परियोजना मंजूर हो गई है। बुंदेलखंड की 20 लाख एकड़ जमीन में इससे सिंचाई होगी। प्रधानमंत्री से प्रार्थना है कि वे केन-बेतवा के भूमिपूजन के लिए भी यहां पधारें।’

बीते 6 महीने में मोदी 6 बार मध्यप्रदेश आए

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सागर से भोपाल लौटकर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ रवाना हो गए हैं। वे यहां कोड़ातराई में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले चर्चा थी कि प्रधानमंत्री का रायगढ़ दौरा खराब मौसम के चलते कैंसिल हो सकता है। वे भोपाल में राजभवन से रायगढ़ की सभा को वर्चुअली संबोधित कर सकते हैं। पीएम के प्रोग्राम में अचानक हुए इस बदलाव को लेकर भोपाल में राजभवन को सूचना भेजी गई थी। उनके संबोधन के लिए राजभवन में सेटअप भी तेजी से तैयार किया जा रहा था। राजभवन के अफसरों ने भी तैयारियां किए जाने की पुष्टि की थी।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीना में दिए बयान पर ट्वीट कर पलटवार किया।

Exit mobile version