Site icon अग्नि आलोक

जीतने वाली टीम पर होगी पैसों की बारिश …विजेता को मिलेंगे 33 करोड़ रुपये

Share

विश्व कप अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। भारत में 46 दिन के इस बड़े आयोजन में 47 मैच हो चुके हैं। अब आखिरी और फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत दो बार अब तक चैंपियन बना है और ऑस्ट्रेलिया पांच बार खिताब जीतने में सफल हुआ है। टीम इंडिया की नजर 12 साल बाद विजेता बनने पर है। इस मैच को जीतने वाली टीम पर पैसों की बारिश होगी।

आईसीसी ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही प्राइज मनी की घोषणा कर दी थी। उसने टूर्नामेंट में प्राइज मनी का बजट 83.29 करोड़ रुपये (10 मिलियन अमेरिकी डॉलर) रखा था। इसमें से विजेता बननी वाली टीम को 33.31 करोड़ रुपये (चार मिलियन अमेरिकी डॉलर) मिलेंगे। वहीं, फाइनल में हारनी वाली टीम को 16.65 करोड़ रुपये (दो मिलियन अमेरिकी डॉलर) से संतोष करना होगा।

भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था
भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल का टिकट कटाया है। वहीं, कंगारू टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत हासिल की। अब 20 साल बाद खिताबी मुकाबले में दोनों टीमें एक बार फिर से आमने-सामने होंगी। तब ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया था। 

बदला लेने पर टीम इंडिया की नजर
भारत की नजर 2003 में मिली हार का बदला लेने पर है। उसने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला ले लिया था। अब उसकी नजर एक और बदले पर है। टीम इंडिया अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर 20 साल पहले फाइनल में मिली हार का बदला लेना चाहेगी।

Exit mobile version