Site icon अग्नि आलोक

24 घंटे में 1 लाख से ज्यादा मरीज मिले, एक्टिव केस में भी रिकॉर्ड 50,000 की बढ़ोतरी

Share

नई दिल्ली

देश में रविवार को रिकॉर्ड 1 लाख 3 हजार 794 नए संक्रमित मिले। यह एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 16 सितंबर को 97,860 नए मरीज मिले थे। बीते 24 घंटे में 52,840 मरीज ठीक हुए और 477 की मौत हो गई। एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में भी रिकॉर्ड 50,438 की बढ़ोतरी हुई है। भारत दुनिया का इकलौता देश है, जहां पिछले 24 घंटे में 1 लाख से ज्यादा केस मिले हैं।

यूं तो पूरे देश में यह महामारी भयावह हो चुकी है, लेकिन महाराष्ट्र में बिल्कुल बेकाबू है। यहां नए संक्रमितों का आंकड़ा हर दिन नए रिकॉर्ड को छू रहा है। रविवार को राज्य में 57,074 केस आए। इसकी तुलना भारत को छोड़कर दूसरे देशों में रविवार को मिले नए संक्रमितों से करें तो सिर्फ फ्रांस (60,922) ही आगे रहा।

देश में अब तक करीब 1.26 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से करीब 1.17 करोड़ ठीक हुए हैं और 1.65 लाख ने जान गंवाई है। 7.37 लाख एक्टिव केस हैं, यानी इनका इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

कोरोना अपडेट्स

प्रमुख राज्यों के हाल…
1. महाराष्ट्र

यहां रविवार को 57,074 नए मरीज मिले। 27,508 मरीज ठीक हुए और 222 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 30.10 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 25 लाख से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं, जबकि 55,878 की मौत हुई है। यहां फिलहाल करीब 4.01 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

2. दिल्ली
यहां रविवार को 4,033 नए केस आए। 2,677 मरीज ठीक हुए और 21 संक्रमितों की मौत हुई। यहां अब तक 6.76 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं, 6.51 लाख ठीक हुए हैं और 11,081 ने जान गंवाई है। अभी 13,982 का इलाज चल रहा है।

3. मध्यप्रदेश
यहां रविवार को 3,178 नए मरीज मिले। 2201 लोग ठीक हुए, जबकि 11 की मौत हुई। राज्य में अब तक 3.06 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.81 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 4,040 की मौत हुई है। फिलहाल 21,335 लोगों का इलाज चल रहा है।

4. पंजाब
यहां रविवार को 3,006 नए मरीज मिले। 2,955 ठीक हुए, जबकि 51 की मौत हुई। राज्य में अब तक 2.51 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.19 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 7,083 की मौत हुई है। फिलहाल 25,314 लोगों का इलाज चल रहा है।

5. गुजरात
यहां रविवार को 2,875 नए कोरोना मरीज मिले। 2,024 मरीज ठीक हुए, जबकि 14 की मौत हुई। राज्य में अब तक 3.18 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.98 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 4,566 मरीजों की मौत हुई है और फिलहाल 15,135 लोगों का इलाज चल रहा है।

6. राजस्थान
यहां रविवार को 1,729 संक्रमितों की पहचान हुई। 587 मरीज ठीक हुए और 2 लोगों की मौत हुई। राज्य में अब तक करीब 3.39 लाख मरीज इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 3.23 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,829 ने जान गंवाई है। फिलहाल 12,878 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Exit mobile version