Site icon अग्नि आलोक

नगालैंड में 83 और मेघालय में 74% से ज्यादा मतदान

Share

मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से चल रहा मतदान शाम 5 बजे खत्म हो गया। कुछ बूथों पर फायरिंग और पथराव की घटनाएं हुई, बाकी इलाकों में शांतिपूर्ण मतदान हुआ। शाम 5 बजे तक मेघालय में 74.32% और नगालैंड में 83.36% वोट डाले जा चुके हैं। दोनों राज्यों की विधानसभा में 60-60 सीटें हैं लेकिन इनमें से सिर्फ 59-59 सीटों पर मतदान हुआ। इन दोनों राज्यों में के साथ त्रिपुरा में चुनाव के नतीजे 2 मार्च को आएंगे। त्रिपुरा में 16 फरवरी को वोट डाले गए थे।

नगालैंड में 60 सीटें हैं, लेकिन एक सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के नाम वापस लेने के बाद 59 सीटों पर ही वोटिंग होगी। यहां भाजपा प्रत्याशी को निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया है। वहीं, मेघालय में UDP उम्मीदवार एच. डी. आर. लिंगदोह के निधन के बाद सोहियोंग सीट पर चुनाव टाल दिया गया है।

विधानसभा चुनाव और बायपोल से जुड़े अपडेट्स

सबसे पहले देखिए नगालैंड और मेघालय में मतदान की कुछ तस्वीरें….

मेघालय के हर पोलिंग बूथ में सबसे पहले आने वाले पांच वोटर्स को मेमेंटो देकर प्रोत्साहित किया गया।.

मेघालय के रि-भोई जिले में 9 नोंगपोह विधानसभा क्षेत्र में लेप्रसी कॉलोनी में बनाया गया पोलिंग बूथ।

मेघालय में मतदान करने पहुंचे बुजुर्गों के लिए सभी सेंटर्स पर वॉलंटियर्स और व्हीलचेयर का इंतजाम किया गया।

मेघालय के मॉथेंगकुट में इको-फ्रेंडली मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाया गया है।

मेघालय भाजपा चीफ और पश्चिमी शिलॉन्ग विधानसभा से उम्मीदवार अर्नेस्ट मावरी ने वोट डालने के बाद कहा कि मुझे अपनी जीत की पूरी उम्मीद है।

नगालैंड के मुख्यमंत्री और NDPP पार्टी के कैंडिडेट नेफ्यू रियो ने कोहिमा जिले के पोलिंग बूथ में मतदान किया।

नगालैंड के 9 कोहिमा टाउन विधानसभा क्षेत्र में पोलिंग बूथ 26 पर पहली बार वोट डालने पहुंची युवतियां।

नगालैंड के वोखा जिले के एक विधानसभा क्षेत्र में वोट डालने के लिए स्कूल के बाहर लाइन में खड़े लोग।

नगालैंड के शमातोर जिले में वोट डालने के बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। पोलिंग बूथ के बाहर लंबी कतार लगी रही।

नगालैंड के शमातोर जिले में एक लड़की अपने पेट डॉग को लेकर लाइन में खड़ी हुई।

मेघालय के पिन्थोरमख्रान से भाजपा उम्मीदवार अल हेक ईस्ट खासी हिल्स में वोट डालने पहुंचे।

मेघालय के पिन्थोरमख्रान में कम्युनिटी एंड कल्चरल हॉल के बाहर वोट डालने के लिए लगी लाइन।

मेघालय में वोटिंग शुरू होने से एक घंटा पहले ही महिलाएं पोलिंग बूथ पर जमा होने लगीं।

नगालैंड में पोलिंग पार्टी के सदस्य बूथ सेटअप के लिए जाते हुए। उनके साथ सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।

अभी दोनों राज्यों में भाजपा गठबंधन की सरकार
इस समय दोनों ही राज्यों में भाजपा की गठबंधन की सरकार है। मेघालय में नेशनल पीपल्स पार्टी (NPP) ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई है, लेकिन इस बार दोनों पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं। वहीं, नगालैंड में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) और भाजपा गठबंधन की सरकार है। इस बार भी दोनों पार्टियां साथ चुनाव लड़ रही हैं।

Exit mobile version