Site icon अग्नि आलोक

 बरसती मिसाइलों के बीच एक लाख से ज्यादा लोग घर छोड़कर भागे

Share

रूस ने यूक्रेन में भारी तबाही मचाई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने अमेरिका और NATO देशों से ये उम्मीद जताई थी कि रूस के खिलाफ जंग में वो उनकी मदद करेंगे, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन में सेना भेजने से इनकार कर दिया। जेलेंस्की ने बयान जारी कर अपना दर्द बयां किया। उन्होंने कहा, ‘दुनिया ने हमें जंग में लड़ने के लिए अकेला छोड़ दिया है।’

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूसी हमले के पहले दिन के आखिर में राष्ट्र के नाम एक वीडियो में कहा, ‘हमें अपने राज्य की रक्षा के लिए अकेला छोड़ दिया गया है। यूक्रेन अब अपने दम पर रूस के साथ जंग लड़ेगा। हमारे साथ लड़ने के लिए कौन तैयार है? मुझे कोई नहीं दिख रहा है। यूक्रेन को NATO सदस्यता की गारंटी देने के लिए कौन तैयार है? हर कोई डरता है।’

अमेरिका और नाटो ने यूक्रेन की मदद के लिए सेना भेजने से इनकार कर दिया है। इस पर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि हमें अपनी रक्षा के लिए अकेला छोड़ दिया गया है। यूक्रेन में वैसे ही हालात हैं, जैसे पिछले साल अफगानिस्तान में थे। UN रिफ्यूजी एजेंसी के मुताबिक, एक लाख से ज्यादा लोगों को घर छोड़ना पड़ा है। वे मेट्रो स्टेशन और अंडरग्राउंड शेल्टर जैसी जगहों पर छिपे हैं।

हमले में यूक्रेन के 137 नागरिक मारे गए
जेलेंस्की ने कहा, ‘ज्मीनई द्वीप की रक्षा करते हुए बॉर्डर पर तैनात यूक्रेनी सेना ने अपनी वीरता का परिचय दिया। वे शहीद हो गए, लेकिन उन्होंने रूसी सेना के आगे सरेंडर नहीं किया। दुर्भाग्य से, आज हमने अपने 137 नागरिकों समेत 10 सैन्य अधिकारियों को खो दिया। उन सभी को मरणोपरांत यूक्रेन के हीरो की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। यूक्रेन के लिए अपनी जान देने वालों को हमेशा याद किया जाए।’

12 बड़े देशों ने यूक्रेन पर हमले का विरोध किया है तो वहीं 11 देश रूस के साथ खड़े हैं।

रूस ने यूूक्रेन को टारगेट नंबर-1 बनाया
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि रूसी सैनिकों ने कीव में प्रवेश करने के बाद काफी तबाही मचाई, तोड़फोड़ की। इसके बावजूद हमने अपने नागरिकों को सतर्क रहने और कर्फ्यू का पालन करने का आग्रह किया है। जेलेंस्की ने कहा, ‘मैं राजधानी में रहता हूं, मेरा परिवार भी यूक्रेन में है, मेरे बच्चे यूक्रेन में हैं। मेरा परिवार देशद्रोही नहीं है, वे यूक्रेन के नागरिक हैं। वे वास्तव में कहां हैं, मुझे यह कहने का कोई अधिकार नहीं है। हमारे पास जो जानकारी है, उसके अनुसार दुश्मन ने मुझे टारगेट नंबर-1 और मेरे परिवार को टारगेट नंबर 2 के तौर पर मार्क किया है।’

दूसरे दिन भी धमाकों से दहला यूक्रेन
दूसरे दिन भी रूस ने यूक्रेन को धमाकों से दहला दिया है। यूक्रेन की राजधानी कीव में शुक्रवार सुबह कई धमाके सुने गए। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के पूरी सेना को युद्ध में उतारने का ऐलान किया है। यूक्रेन ने दावा किया है कि उनकी फोर्सेस ने 800 से ज्यादा रूसी सैनिकों को मार गिराया है। 30 रूसी टैंक और 7 जासूसी एयरक्राफ्ट को भी तबाह कर दिया है।

यूक्रेन सरकार ने 18 से 60 साल के पुरुषों के देश छोड़ने पर रोक लगा दी है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यूक्रेन ने अपने 10 हजार नागरिकों को मुकाबले के लिए राइफलें दी हैं।

रूस ने रोमानिया के शिप पर मिसाइल दागी, पुतिन बोले- यूक्रेन में तख्तापलट करे फौज
यूक्रेन पर हमले के दूसरे दिन रूसी सेना ने ब्लैक सी में रोमानिया के एक शिप पर मिसाइल से हमला किया। यह नाटो के किसी सदस्य पर रूस का पहला हमला है। नाटो ने कहा था कि हमारे किसी सदस्य पर हमला हुआ तो हम भी जवाब देंगे। इस बीच पुतिन ने कहा कि हम यूक्रेन पर कब्जा नहीं करना चाहते। यूक्रेन की फौज को सरकार का तख्तापलट करके सत्ता अपने हाथ में ले लेनी चाहिए।

यूक्रेन से भारतीय छात्रों की वापसी शुरू; हंगरी, पोलैंड और रोमानिया के रास्ते लौटेंगे

यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में फंसे भारतीय छात्रों की वापसी शुरू हो गई है। इसके लिए एअर इंडिया की 2 फ्लाइट भेजी गईं। इन छात्रों को हंगरी, पोलैंड और रोमानिया के रास्ते भारत लाया जाएगा। इसका पूरा खर्च सरकार उठाएगी। उनके लिए बसों का इंतजाम भी किया गया है। छात्रों से कहा गया है कि वे अपने वाहनों पर भारतीय झंडा लगाकर रखें।

4. IPL का शेड्यूल जारी; 26 मार्च से शुरुआत, 29 मई को फाइनल
IPL 2022 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया है। इसकी शुरुआत 26 मार्च से होगी और फाइनल 29 मई को खेला जाएगा। IPL गवर्निंग काउंसिल की बैठक में यह फैसला लिया गया। लीग स्टेज के सभी 70 मुकाबले महाराष्ट्र में खेले जाएंगे। 55 मैच मुंबई और 15 पुणे में होंगे। 2011 के बाद पहली बार सभी 10 टीमों को दो अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है।

5. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज स्कैम में आनंद सुब्रमण्यम अरेस्ट, मामले में पहली गिरफ्तारी
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ग्रुप के पूर्व ऑपरेटिंग ऑफिसर आनंद सुब्रमण्यम को CBI ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी NSE को-लोकेशन स्कैम को लेकर हुई। इसमें कुछ चुनिंदा ब्रोकर्स को गलत तरीके से फायदा पहुंचाया गया था। 2016 में अनियमितताओं के आरोप लगने के बाद आनंद ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज छोड़ दिया था।

Exit mobile version