Site icon अग्नि आलोक

मॉर्निंग ब्रेकिंग न्यूज़ : लंदन में चीन पर दिए बयान से पलटे राहुल

लॉकडाउन, राहुल गांधी
Share

मेघालय में आज कोनराड संगमा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। लंदन में चीन पर दिए बयान से पलटे राहुल वहीं, भारतीय नौसेना की कमांडर्स कॉन्फ्रेंस आज शुरू होगी। पहली बार यह कॉन्फ्रेंस स्वदेशी विमानवाहक पोत INS विक्रांत में होगी। इस रणनीतिक चर्चा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी हिस्सा लेंगे। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS), थल सेना और वायुसेना प्रमुख भी नौसेना की इस कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में बातचीत करेंगे।मनीष सिसोदिया की दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी।PM मोदी ‘हेल्थ एंड मेडिकल रिसर्च’ पर पोस्ट बजट वेबिनार को संबोधित करेंगे।WPL में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबलाबांग्लादेश-इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन ब्रिटेन दौरे पर हैं। वे यहां चीन पर दिए अपने बयान से पलट गए। कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में एक संबोधन के दौरान उन्होंने चीन को शांति पसंद देश बताया था। संबोधन का वीडियो जारी होने के दो दिन बाद वे लंदन में कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां राहुल ने कहा कि भारत को चीन से सतर्क रहने की जरूरत है। वह बॉर्डर पर बहुत ज्यादा एक्टिव और एग्रेसिव है।

उधर, पाकिस्तान पुलिस पूर्व PM इमरान खान को तोशाखाना मामले में गिरफ्तार करने उनके घर पहुंची। लेकिन इमरान वहां मौजूद नहीं थे। चंद घंटों बाद ही इमरान ने लाहौर में संबोधन दिया। उन्होंने कहा- हमारा मुल्क दुनिया के सामने जलील हो रहा है। वो क्राइम मिनिस्टर (प्राइम मिनिस्टर शाहबाज शरीफ) दुनिया के सामने पैसे मांगता फिर रहा है और लोग उसे ठुकरा रहे हैं।

28 फरवरी को इस्लामाबाद सेशन कोर्ट ने इमरान को सरकारी खजाने (तोशाखाना) के करोड़ों रुपए के गिफ्ट बेहद सस्ते दामों में बेचने का आरोपी माना था। इस मामले में उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। इमरान पर 3 बार कोर्ट में सुनवाई के दौरान मौजूद नहीं होने का आरोप है।

राहुल बोले- मैंने नहीं, PM ने देश का अपमान किया, सरकार से सवाल करने वालों पर हमला होता है

लंदन में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (IJA) के एक प्रोग्राम के दौरान राहुल ने कहा- देश का अपमान मैं नहीं, बल्कि PM मोदी करते हैं। PM विदेशों में कहते है कि आजादी के 70 साल में कुछ नहीं हुआ। भारत में बेहिसाब भ्रष्टाचार है। मैंने कभी अपने देश का अपमान नहीं किया, मैं ऐसा कभी नहीं करूंगा।

राहुल ने आगे कहा- जो लोग प्रधानमंत्री मोदी या उनकी सरकार पर सवाल उठाते हैं, उस पर हमला किया जाता है। BBC के साथ भी यही हुआ। मैं ऊपर से नीचे तक एक व्यक्ति वाली नरेंद्र मोदी-शैली से सहमत नहीं हूं, जो चीजों को ठीक करने के लिए जादू की छड़ी लेकर इधर-उधर भागता है।

2. विपक्षी नेताओं का PM को लेटर, सिसोदिया की गिरफ्तारी ने दिखाया कि हम तानाशाही में बदल गए
दिल्ली के पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ 9 विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेटर लिखा। लेटर लिखने वाले नेताओं में ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, के चंद्रशेखर राव और उद्धव ठाकरे, तेजस्वी यादव, फारूक अब्दुल्ला और सपा अखिलेश यादव भी शामिल हैं।

लेटर में लिखा है कि सिसोदिया के खिलाफ लगे आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है। विपक्षी नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का मनमाना इस्तेमाल यह दिखाता है कि हम एक लोकतंत्र से तानाशाही में तब्दील हो गए हैं। यह कार्रवाई राजनीतिक षडयंत्र के तहत की गई है।
3. पंजाब की जेल में गैंगवार के बाद मना था जश्न, जेल सुपरिटेंडेंट समेत 7 अफसर सस्पेंड

पंजाब की गोइंदवाल जेल में 27 फरवरी को मूसेवाला के कातिलों के बीच हुई गैंगवार के वीडियो सामने आए हैं। ये वीडियो लॉरेंस गैंग के सचिन भिवानी ने बनाए हैं। इसमें जग्गू भगवानपुरिया के गुर्गों तूफान और मोहना की लाश दिख रही है। वहीं, जेल में बंद गैंगस्टर्स दोनों को मारने का जश्न मनाते दिखे।

सचिन भिवानी के साथ लॉरेंस के बाकी गुर्गे धमकी भी दे रहे हैं कि हमने मूसेवाला को मारा है तो अब किसी को नहीं छोड़ेंगे।वीडियो में जेल के अंदर तैनात सुरक्षाकर्मी भी दिखाई दिए। वीडियो वायरल होने के बाद पंजाब सरकार ने जेल सुपरिटेंडेंट सहित 7 अफसरों और कॉन्सटेबल को सस्पेंड कर दिया।
4. अमेरिकन एयरलाइंस में भारतीय छात्र ने पेशाब की, नशे में धुत था, एयरलाइंस ने बैन लगाया
न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एक फ्लाइट में इंडियन स्टूडेंट ने अमेरिकी यात्री पर पेशाब कर दी। इस पर एक्शन लेते हुए अमेरिकन एयरलाइंस ने इंडियन स्टूडेंट पर बैन लगा दिया है। दिल्ली एयरपोर्ट के एक अफसर ने बताया कि भारतीय छात्र नशे में धुत था। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

अफसर ने बताया कि फ्लाइट ने 3 मार्च की रात न्यूयॉर्क से उड़ान भरी थी। 14 घंटे 26 मिनट की यात्रा के दौरान ये घटना हुई। आरोपी ने पीड़ित यात्री से माफी मांग ली। इसलिए वो इस मामले की जानकारी पुलिस को नहीं देना चाहता था। लेकिन जब क्रू को पता चला तो उन्होंने पायलट को बताया।

5. इमरान बोले- जनरल बाजवा ने शाहबाज को PM बनवाया, वह घोटाले में सजा पाने वाला था

पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान ने लाहौर की एक रैली में शाहबाज सरकार, फौज और नेताओं पर निशाना साधा। खान ने प्राइम मिनिस्टर शाहबाज शरीफ के बारे में कहा कि वो 16 अरब का घोटाला करके सजा पाने वाला था। जनरल बाजवा ने उसे प्राइम मिनिस्टर बनवा दिया।

इमरान ने कहा कि होम मिनिस्टर ने 8 कत्ल किए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के गृह मंत्री को चोर बताया।गिरफ्तारी से बचने के लिए इमरान खान ने अपने समर्थकों को लाहौर के अपने घर जमान पार्क के बाहर जुटा लिया है। यहां उनके समर्थक मौजूद हैं, इनमें महिलाएं भी शामिल हैं।
कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. आवारा कुत्तों को असम भेजो, महाराष्ट्र के विधायक का बयान: बच्चू कडू ने कहा- वहां के लोग कुत्तों को खाते हैं; डॉग लवर्स नाराज 
  2. येदियुरप्पा कर्नाटक में भाजपा के पोस्टर बॉय: रिटायरमेंट का ऐलान कर चुके पूर्व CM, पार्टी चाहती है विधानसभा चुनाव लीड करें 
  3. नेवी ने जहाज से किया ब्रह्मोस का परीक्षण: अरब सागर में मिसाइल ने सटीक निशाना मारा; 2 महीने पहले सुखोई से परीक्षण हुआ था
  4. तुनिषा सुसाइड केस में शीजान को मिली जमानत: बाहर निकलते ही मां और बहनों के गले लगकर रोया; 70 दिन से जेल में था
  5. नित्यानंद के कैलासा को मिला खास दर्जा छिना: अमेरिका के नेवार्क शहर ने माना था सिस्टर सिटी, अब कहा- एग्रीमेंट धोखे से कराया 

खबर लेकिन हटके…
आप बिल्कुल सनी देओल की तरह दिखते हैं’, जब महाराष्ट्र के गांव में किसान से मिले सनी देओल..हंसते हुए बोले- हां वहीं हूं

सनी देओल ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सनी देओल बैलगाड़ी पर सवार एक किसान से बातचीत कर रहे थे। हालांकि खास बात ये रही है कि उस किसान को पता ही नहीं था कि वो सनी देओल से बात कर रहा है।

किसान सनी से बातचीत के दौरान कहता है, ‘आप तो सनी देओल की तरह दिख रहे हैं।’ इस पर एक्टर ने कहा कि वो सनी देओल ही हैं। ये सुनते ही किसान बिल्कुल भौचक्का रह गया। सनी इन दिनों महाराष्ट्र के अहमदनगर में अपनी फिल्म गदर 2 की शूटिंग कर रहे हैं।

Exit mobile version