Site icon अग्नि आलोक

*एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा-2023 के इंटरव्यू आज से, 229 पदों के लिए 800 उम्मीदवार*

Share

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2023 के साक्षात्कार 7 जुलाई 2025 से शुरू हो रहे हैं। इस परीक्षा के माध्यम से आठ विभागों के 229 पदों पर भर्ती की जाएगी। 800 उम्मीदवारों का चयन किया गया है, जिनमें 659 मुख्य और 141 प्रावधिक भाग में शामिल हैं। साक्षात्कार की प्रक्रिया 21 दिनों में पूरी की जाएगी।

इंदौर। मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा-2023 की अंतिम चयन प्रक्रिया यानी साक्षात्कार सोमवार से शुरू होंगे। आठ विभागों के 229 रिक्त पदों पर 800 उम्मीदवार चयनित हुए हैं। पहली बार मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने साक्षात्कार से जुड़ी व्यवस्था में बदलाव किया है।

साक्षात्कार में आने वाले उम्मीदवारों को अपना उपनाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल सहित अन्य व्यक्तिगत जानकारियां आवेदन में नहीं भरनी होंगी। साक्षात्कार के लिए रोजाना 60 उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक फार्म में उम्मीदवारों को विभागों की प्राथमिकता बतानी है।

30 दिसंबर 2024 को आया था मुख्य परीक्षा का परिणाम

आयोग ने परीक्षा को लेकर अक्टूबर 2023 में अधिसूचना जारी की थी। जनवरी 2024 को प्रारंभिक और मार्च 2024 को मुख्य परीक्षा करवाई गई। नौ महीने बाद 30 दिसंबर 2024 को मुख्य परीक्षा का परिणाम आया।

आठ विभागों के 229 रिक्त पदों पर 800 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए, जिसमें 659 मुख्य और 141 प्रावधिक भाग में शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक सात जुलाई से साक्षात्कार शुरू होंगे। प्रति दिन 60-65 उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी किए जा रहे हैं।

इन पदों के लिए आएंगे उम्मीदवार

आठ विभागों के लिए 229 पद रखे गए हैं। 27 डिप्टी कलेक्टर, 22 पुलिस उप अधीक्षक, 17 मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, 16 विकासखंड अधिकारी, 122 सहकारी निरीक्षक, 17 मुख्य नगर पालिका अधिकारी, तीन-तीन नायब तहसीलदार व आबकारी उप निरीक्षक शामिल हैं।

Exit mobile version