Site icon अग्नि आलोक

होशंगाबाद जिला अस्पताल में मिलेगी मल्टी स्पेशियलिटी सेवाएं,25 करोड़ से बदलेगी जिला अस्पताल की सूरत

Share

नर्मदापुरमसब कुछ ठीक रहा तो जल्दी ही जिला अस्पताल की सूरत बदली हुई नजर आएगी। मप्र संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें ने विधायक डा. सीतासरन शर्मा को भेजे एक पत्र में बताया कि जिला अस्पताल के उन्नयन के लिए 25 करोड़ 42 लाख 15 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की जा चुकी है। जिससे आदर्श जिला अस्पताल बनाया जाएगा। इधर अस्पताल उन्न्यन के लिए राशि स्वीकृत होने के बाद स्थान परिवर्तन पर भी मंथन चल रहा है। जिला चिकित्सालय के उन्नयन के बाद यहां आने वाले मरीजों को मल्टी स्पेशियलिटी सेवाएं मिलेंगी। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में जिला अस्पताल आने वाले मरीजों को एक्सरे, सोनाग्राफी व अन्य तरह की जांच के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाना पड़ता है। अस्पताल के उन्नयन के बाद यह सभी सुविधाएं एक स्थान पर मिलेंगी।

जर्जर भवन से बना रहता है खतरा-

जिला अस्पताल का भवन जर्जर हो चुका है। दीवारों पर सीलन और छत से आए दिन सीमेंट के टुकड़े गिरने की घटनाएं भी होती रहती है। जिसकी वजह से यहां काम करने वाले डाक्टर और चिकित्सकीय स्टॉफ दहशत में रहते हैं। हालात तो यह हैं कि बारिश के दिनों में मेटरनिटी सहित अन्य वार्डों की छत से पानी टपकता रहता है।

अस्पताल में बढ़ेगी सुविधाएं, लगेगी लिफ्ट-

जिला अस्पताल में उन्नयन के साथ ही सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आदर्श चिकित्सालय में 150 बिस्तरों के अलावा, एमसीएच विंग, मेटरनिटी वार्ड, एचडीयू, पीआइसीयू, एसएनसीयू, एमआइसीयू और दो लिफ्ट भी लगाई जाएगी। जिससे मरीज और उनके परिजनों के अलावा चिकित्सकीय स्टॉफ को लाभ मिलेगा।

इनका कहना हैजिला अस्पताल के उन्नयन के लिए 25.24 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी हुई है। जिससे आदर्श जिला अस्पताल बनाया जाएगा। अस्पताल जिस स्थान पर है, वहां निर्माण में परेशानी आएगी। इसी वजह से नए स्थान का चयन करने का सुझाव दिया है।

डा. सीतासरन शर्मा, विधायक नर्मदापुरम

जिला अस्पताल जिस जगह पर है, वहां नए निर्माण करने में परेशानी आ सकती है। अस्पताल का नया भवन यथास्थान पर ही बनाया जाए, या फिर किसी नई जगह का चयन किया जाए। इस पर सभी पक्षों से चर्चा के बाद निर्णय लिया जाएगा।

-नीरज कुमार ङ्क्षसह, कलेक्टर

Exit mobile version