Site icon अग्नि आलोक

एंटीलिया केस:महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को हटाया, हेमंत नागराले बने नए कमिश्नर

Share

देशभर में सुर्खियां बने एंटीलिया केस में महाराष्ट्र सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को उनके पद से हटा दिया है। उनकी जगह हेमंत नागराले को मुंबई का नया कमिश्नर बनाया गया है। वे 1987 बैच के IPS अफसर हैं। कमिश्नर पद से हटाने के बाद परमबीर सिंह को गृह रक्षक दल का DG बनाया गया है। वहीं, नागराले के कमिश्नर बन जाने पर रजनीश सेठ को महाराष्ट्र के DGP पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। हेमंत नागराले 1987 बैच के IPS अफसर हैं। वे अब तक महाराष्ट्र के DGP के तौर पर तैनात थे।

इन वजहों से चर्चा में रहे हेमंत नागराले

विवादित रहे मुंबई के पूर्व कमिश्नर परमबीर
परवबीर 1988 बैंच के IPS अफसर हैं। माना जाता है कि उन्हें अंडरवर्ल्ड की गहरी समझ है। वे इससे पहले ठाणे के पुलिस कमिश्नर और ACB महानिदेशक भी रह चुके हैं। मुंबई कमिश्नर पद पर रहते परमबीर सिंह ने बताया था कि पैसे देकर TMC बढ़ाते हैं। इसमें उन्होंने तीन चैनलों के शामिल होने की बात कही थी। उस समय उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिपब्लिक टीवी का नाम भी लिया था। उनके मुताबिक, रिपब्लिक टीवी ने TRP सिस्टम से छेड़छाड़ की थी। इसके बाद रिपब्लिक ने कमिश्नर के बयान को गलत बताया था।

मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद से हटाए जाने के बाद परमबीर सिंह को गृह रक्षक दल का DG बनाया गया है।

सुशांत डेथ केस में भी परमबीर पर सवाल उठे
एक्टर सुशांत सिह राजपूत की मौत के मामले को लेकर भी परमबीर पर उंगलियां उठी थीं। मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा (वर्तमान में मध्य प्रदेश के भोपाल से सांसद) को गिरफ्तार किया गया था। उस वक्त हेमंत करकरे STF चीफ थे, लेकिन जांच की जिम्मेदारी STF के तत्कालीन ADG परमबीर सिंह के ऊपर थी।

Exit mobile version