मुम्बई के वरिष्ठ पत्रकार कैलाश सेंगर नहीं रहे शनिवार को 11.30 पर उनका मुम्बई में निधन हो गया।वे आंतों के कैंसर से पीड़ित थे।नानावटी अस्पताल,मुम्बई के डॉक्टर नगाइच उनका इलाज कर रहे थे।16 फरवरी 1951 को नागपुर में जन्मे कैलाश सेंगर अकोला, महाराष्ट्र में मिडिल स्कूल से लेकर डिग्री कॉलेज (खामगांव) में अध्यापन से जुड़े रहे।बाद में टाइम्स ऑफ इंडिया समूह में डॉ. धर्मवीर भारती के सम्पादन में 1983 से ‘धर्मयुग’ से उपसम्पादक के रूप में उन्होंने पत्रकारिता आरंभ की। 1992 से ‘नवभारत टाइम्स’ में वरिष्ठ संवाददाता थे। इससे पहले ‘धर्मयुग’ में राजनीति, शिक्षा, सामाजिक क्षेत्र, संस्कृति, साहित्य, फिल्म, मनोरंजन तथा अन्य कई संदर्भों में उनका लेखन चर्चित रहा। 1992-93 के साम्प्रदायिक दंगों और बम-विस्फोटों की रिपोर्टिंग ने विशेष लोकप्रियता दी। ‘नवभारत टाइम्स’ में पिछले 13 वर्षों से ‘आईना’ स्तम्भ के लिए विशिष्ट चर्चा और ‘आशीर्वाद’ पुरस्कार सहित कई सम्मान अर्जित कर चुके हैं। उनका ‘सूरज तुम्हारा है’, गीत-गज़ल संग्रह प्रकाशित है। ‘आदमी को परोस कर देखो’ गज़ल संग्रह भी प्रकाशित है। हिन्दी गज़लों में विशिष्ट प्रयोगों के लिए कई शोध-ग्रंथों में उल्लेख। 1980 तथा 1981 की श्रेष्ठ हिन्दी कहानियां और ‘मुस्लिम परिवेश की श्रेष्ठ हिन्दी कहानियां’, ‘समकालीन सृजन-कविता इस समय’ जैसे महत्वपूर्ण संकलनों में कहानियां एवं कविताएं प्रकाशित एवं कई भाषाओं में अनुवादित हुई है।शनिवार को उन्होंने मुम्बई मेंअंतिम सांस ली।विनम्र श्रद्धांजलि।
मुम्बई के वरिष्ठ पत्रकार कैलाश सेंगर नहीं रहे

