Site icon अग्नि आलोक

मूसलाधार बारिश में महावर नगर में नगर निगम पानी का टैंकर पलटा

Share

इंदौर । मूसलाधार बारिश के दौरान महावर नगर अन्नपूर्णा रोड कैलाश माता के सामने नगर निगम पानी टेंकर पलट गया, गनीमत यह रही कि टेंकर पलटने के तीन मिनिट पहले ही बारिश में तीन बच्चे खेल रहे थे, जिन्हें महापौर प्रत्याशी प्रकाश महावर कोली ने डांटते हुए घर जाने का कहा, अगर बच्चे वहां खेल रहे होते तो उनकी जान बचाना मुश्किल हो जाता। टेंकर पलटने ही कैलामाता मंदिर के सामने लगे त्रिवेणी झाड़ से टकरा कर रुक गया नहीं तो यहां दुकानों पर बारिश से बचने के खड़े कई लोगों की जान जा सकती थी।

गौरतलब यह है कि ट्रेक्टर ड्रायवर नाबालिग है, उसके पास लायसेंस भी नहीं हैं। निगम आयुक्त प्रतिभा पाल को फोन लगाया उन्होंने उठाया ही नहीं, झोन पर फोन लगाया दस मिनिट में किसी को भेजने की बात कही लेकिन एक घंटे तक कोई नहीं आया।

निगम कंट्रोल रूम पर भी सूचना दी गई, निगम आयुक्त के पीए शर्मा जी से भी बात हुई उन्होंने कार्यपालन अधिकारी संजय श्रीवास्तव से बात कराई लेकिन वे भी एक घंटे तक नहीं आया।

Exit mobile version