Site icon अग्नि आलोक

*इंदौर में पॉपुलर है मर्डर वाला कोकनट,एक गिलास की कीमत 250 रुपए*

Share

इंदौर का असली स्वाद अगर कहीं है तो वो यहां की सराफा चौपाटी में हैं. जहां एक ही जगह पर कम से कम 200 से अधिक दुकानें हैं जिनमें मीठे से लेकर तीखे तक सैकड़ों प्रकार के व्यंजन मिलते हैं. लेकिन यहां करीब 20 साल ये एक ऐसी चीज़ भी मिल रही है जिसे पीने से आपका पूरा पेट‌ और शरीर डिटॉक्स हो जाता है. जी हां हम बात कर रहे हैं सराफा के विश्व प्रसिद्ध मर्डर वाला कोकोनट क्रश की. जिसका नारियल काटने का तरीका सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होता रहता है.इंदौर में आजकल एक चीज बहुत पॉपुलर हो रही है, वो है मर्डर वाला कोकोनट. इसे बनाने के लिए खासतौर से सप्लाई बेंगलुरू से आती है. इसे सामान्य नहीं बल्कि RO के पानी से बनाया जाता है, इस वजह से एक गिलास की कीमत 250 रुपए है.

बाबा कोकोनट क्रश के आकाश सिंह तंवर ने बताया कि वो करीब 20 ‌साल से क्रश बेच रहे हैं और वेनीला, चॉकलेट समेत कईं फ्लेवर्स में देते हैं हालांकि सामान्य गिलास मात्र 80 रुपए में मिलता है. जबकि वहीं सबसे महंगा गिलास 250 रुपए में मिलता है. वो लोगों को एकदम शुद्ध और ताज़ा क्रश उनके सामने ही बनाकर देते हैं. यहां का नारियल नारियल काटने का अंदाज़, जिसमें वह पूरे जोश में नारियल को पटककर तोड़ते हैं, वह देखने लायक होता है जो भी इसे देखता है हैरान रह जाता है.
नारियल पानी तो हर जगह मिल जाता है लेकिन उसकी मलाई ऐसे ही फेंक दी जाती है. बस‌ कुछ ही लोग इसे खाते हैं, इसी सोच के साथ नारियल पानी में प्रयोग कर कोकोनट क्रश की शुरुआत हुई थी‌‌.

इसे बनाने के लिए खासतौर पर बेंगलुरु से मलाईदार नारियल मंगाए जाते हैं वहीं बर्फ भी RO के ही पानी से तैयार की जाती है ताकि ग्राहकों को ताज़गी का एहसास हो सके. इसे बनाने के लिए बेंगलुरु से आए ताज़े नारियल के पानी को निकाला जाता है फिर नारियल की अंदर की नरम, मलाईदार परत को खुरचकर अलग किया जाता है. उसके बाद पानी और मलाई को मिक्सर में डालकर हल्की सी शक्कर और RO के पानी से बनी बर्फ को मिक्सर में डालकर तेज़ी से क्रश किया जाता है.  जब क्रश गिलास में आ जाता है, तो ऊपर से नारियल की मलाई का एक और ‘तड़का’ लगाया जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी बेहतरीन हो जाता है.

सराफा के अनेकों व्यंजनों का आनंद लेने के बाद कोकोनट क्रश इस आहूति को पूरा करने जैसा है. अगर आप कभी इंदौर आएं और रात को सराफा की गलियों में टहल रहे हों, तो इस मलाईदार, ठंडे, और 100% नेचुरल कोकोनट क्रश को ज़रूर ट्राई करें. यह सिर्फ आपकी प्यास ही नहीं बुझाएगा बल्कि तरोताजा भी कर देगा.

Exit mobile version