Site icon अग्नि आलोक

महाराष्ट्र में मुस्लिम आरक्षण खत्म

Share

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने नौकरियों और शिक्षा में मुस्लिम समुदाय के कैंडिडेट्स को मिलने वाला पांच प्रतिशत आरक्षण रद्द कर दिया है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार ने यह फैसला लिया.

इस संबंध में मंगलवार को महाराष्ट्र सरकार के सामाजिक न्याय विभाग की तरफ से एक सरकारी प्रस्ताव (GR) जारी किया है और मुस्लिम समुदाय को एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन और सरकारी और सेमी-गवर्नमेंट नौकरियों में 5% आरक्षण देने के अपने पहले के GR को रद्द कर दिया है.

नए आदेश के मुताबिक, पांच प्रतिशत आरक्षण के बारे में पिछला अध्यादेश खत्म हो गया है और उस फैसले पर कोर्ट की अंतरिम रोक है.

पिछली कांग्रेस-एनसीपी सरकार ने मराठों को 16 प्रतिशत और मुसलमानों को पांच प्रतिशत आरक्षण देने के लिए एक अध्यादेश जारी किया था.

मंगलवार को जारी नए आदेश के अनुसार, विशेष पिछड़ा वर्ग (A) में शामिल सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े मुसलमानों के लिए सरकारी, अर्ध-सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में पांच प्रतिशत आरक्षण से जुड़े सभी पिछले फैसले और अध्यादेश रद्द कर दिए गए हैं.

आदेश में कहा गया है कि सरकार ने 2014 के पहले के फैसलों और परिपत्र को रद्द कर दिया है और विशेष पिछड़ा वर्ग में मुसलमानों को जाति और नॉन-क्रीमी लेयर सर्टिफिकेट जारी करना बंद कर दिया है.

Exit mobile version