Site icon अग्नि आलोक

*कांग्रेस छोड़ BJP में आए नरेन्द्र सलूजा का निधन*

Share

मध्यप्रदेश बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। बीजेपी नेताओं ने शोक जताया है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी ट्वीट करके दुख जताया।मध्यप्रदेश बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का हार्ट अटैक से निधन हो गया। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें इंदौर में अस्पताल ले जाया गया था जहां उन्होंने आखिरी सांस ली।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व सीएम कमलनाथ का ट्वीट

मध्यप्रदेश में बीजेपी नेताओं ने सलूजा के निधन पर शोक जताया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने X पर शोक जताया। पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी ट्वीट करके दुख जताया।

नरेंद्र सलूजा कांग्रेस में रहते हुए मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सलाहकार रहे थे। पूर्व सीएम कमलनाथ ने X पर लिखा कि भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता श्री नरेंद्र सलूजा के असामयिक निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं है। ओम शांति।

बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का आखिरी ट्वीट

बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने 2 बजकर 54 मिनट पर आखिरी ट्वीट किया था। उन्होंने अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं दी थीं।

दोस्तों ने कहा डॉक्टर को दिखा दो, सलूजा बोले- कुछ नहीं बस एसिडिटी है

मंगलवार को नरेंद्र सलूजा सीहोर के एक रिसोर्ट में शादी समारोह में शामिल हुए थे। बुधवार सुबह उनकी तबीयत बिगड़ गई। सीहोर से लौटते वक्त उन्हें परेशानी हो रही थी। दोस्तों ने कहा कि हॉस्पिटल में डॉक्टर को दिखा दो तो उन्होंने कहा कुछ नहीं बस एसिडिटी है। दोपहर में घर पहुंचकर नरेंद्र सलूजा को सीने में दर्द हुआ और वे बेहोश हो गए। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

2 साल पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए थे सलूजा

नरेंद्र सलूजा 2 साल पहले 25 नवंबर 2022 को कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में सलूजा ने बीजेपी की सदस्यता ली थी।

Exit mobile version