जोधपुर
अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन के राष्ट्रीय खेल महोत्सव VPRPL AIMS का आज शुभारंभ हुआ। देश के विभिन्न राज्यों से 1,300 के करीब खिलाड़ी पहुंचें। क्रिकेट, स्विमिंग, टेबल टेनिस सहित कई गेम्स कॉम्पिटिशन हुए । शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय खेल महोत्सव का आगाज अचलानंद गिरी जी महाराज हरि राम शास्त्री के सानिध्य मे दीप प्रज्वलन के साथ माहेश्वरी जनोपयोगी भवन रातानाडा में हुआ !
25 दिसंबर तक पश्चिमी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन के आयोजक्तव एवं जोधपुर जिला माहेश्वरी युवा संगठन के आतिथ्य में यह आयोजन होगा । खेल संयोजक जीतू गांधी ने बताया कि इन खेलों के महाकुंभ में छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र , कोलकाता, आसाम ,मुंबई, इंदौर आदि राज्यों से खिलाड़ी जोधपुर पहुंचे।
सुबह से ही कॉम्पिटिशन शुरु हुए इसमें उम्मेद क्लब के स्विमिंग पूल में स्विमिंग कॉम्पिटिशन में सर्दी के बावजूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का उत्साह नजर आया। टेबल टेनिस, बैडमिंटन का आयोजन भी क्लब में ही हुआ। समाज के प्रवक्ता मनीष बागड़ी ने बताया कि आज अखिल भारत वर्षीय माहेश्वरी युवा संगठन के राष्ट्रीय खेल महोत्सव का आगाज अचलानंद गिरी महाराज हरिराम जी शास्त्री के सानिध्य मे दीप प्रज्वलन के साथ माहेश्वरी जनउपयोगी भवन रातानाडा में हुआ !
तीन दिवसीय आयोजन में आज 9 तरह खेलो का आयोजन जोधपुर के अलग अलग खेल मैदानों में शुरू हुआ जिसमें कैरम ,बॉक्स क्रिकेट, क्रिकेट, बैडमिंटन ,टेबल टेनिस, तैराकी ,शतरंज, वॉलीबॉल ,दौड़ की प्रतियोगिताएं हुई ।
जिला खेल मंत्री अभिषेक मानधना ने बताया की राष्ट्रीय खेल महोत्सव के तीन दिवसीय आयोजन में आज 9 तरह खेलो का आयोजन जोधपुर के अलग अलग खेल मैदानों में शुरू हुआ जिसमें कैरम ,बॉक्स क्रिकेट, क्रिकेट, बैडमिंटन ,टेबल टेनिस, तैराकी ,शतरंज, वॉलीबॉल ,दौड़ की प्रतियोगिताएं हुई । उद्घाटन समारोह मे विशिष्ट अतिथि के रूप मे महिला भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी दिशा कासट , अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह , मुख्य प्रायोजक मनोहर पुंगलिया सह प्रायोजक रितेश लोहिया रवि राठी ,राघव राठी के साथ युवा संगंठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार काल्या माहेश्वरी महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री संदीप काबरा ,राष्ट्रीय खेल संयोजक जीतू गांधी, जिला अध्यक्ष अनिल धूत, प्रदेश सरक्षक डॉ जुगल किशोर झंवर, विशाल बूब, अशोक पलोड, दिलीप चांडक,अर्जुन भूतड़ा, गोपाल बंग,वरुण बंग, सुरेंद्र साबू, अभिषेक राठी ,राघव झँवर , ट्रांसपोर्ट टीम ,आवास टीम, भोजन व्यवस्था टीम, रजिस्ट्रेशन टीम ,मौजूद रहे।
खेलकूद मंत्री अर्पित धूत ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए टाइटल स्पॉन्सर विष्णु आर पुंगलिया प्राइवेट लिमिटेड , प्रीति इंटरनेशनल , श्री राम हॉस्पिटल, गुड हेयर आयुर्वेदिक, डीएम राठी डेवलपर, श्रीकांत बंग हैदराबाद, जेड ब्लू एवं अन्य स्पॉन्सर का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
इस आयोजन में प्रदेश युवा संगठन से अध्यक्ष दिनेश राठी , प्रदेश खेल मंत्री दीपक मंत्री , संरक्षक डॉ जुगल किशोर झँवर ,जोधपुर जिला अध्यक्ष अनिल धूत उपस्थित रहे। सुनील भूतड़ा, मनीष राठी , सुभाष धुत रौनक टवानी, संदीप राठी ,योगेश लड्ढा ,कैलाश राठी ने व्यवस्था संभाली।

