अग्नि आलोक

 भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की नई कार्यकारिणी की बैठक

Share

इंदौर जिला भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की नई कार्यकारिणी की बैठक आज दिनांक 20 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय इंदौर में संपन्न हुई जिसमें प्रमुख रुप से भारतीय किसान मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री श्री   शेलाराम  सारण, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह  राजपूत प्रदेश मंत्री श्री रवि  रावलिया, कार्यसमिति सदस्य व जिला प्रभारी कृष्णकांत  रोकड़े भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्री राजेश  सोनकर भाजपा जिला प्रभारी श्री रामस्वरूप  गहलोत प्रमुख रूप से उपस्थित थे 

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय  के चित्रों पर माल्यार्पण कर की गई अतिथियों के स्वागत के पश्चात स्वागत भाषण किसान मोर्चा के इंदौर जिला अध्यक्ष श्री घनश्याम पाटीदार  ने देते हुए किसान मोर्चा के अब तक के कार्यक्रम एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी जिसमें ग्रामीण स्तर तक किसान मोर्चा की टीम को किस प्रकार मजबूत करा जाएगा ऐसा उन्होंने बताया, उसके पश्चात राष्ट्र मंत्री श्री शेलाराम  सारण ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए इंदौर जिला में किसान मोर्चा के कार्यों की सराहना की ओर जैविक खेती की ओर किस तरह किसानों को अग्रेषित किया जाए विषय पर अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम के अंत में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह  एवं प्रदेश मंत्री श्री रवि  रावलिया ने सरकार की योजनाओं से पदाधिकारियों को रूबरू करवाया और किस प्रकार से उनको किसानों तक पहुंचाया जाए और किसानों की समस्या किस तरह सरकार तक पहुंचाई जाए के विषय पर चर्चा की कार्यक्रम का संचालन महामंत्री श्री सत्यनारायण  ने किया और आभार महामंत्री श्री तेज सिंह  तोमर ने माना

Exit mobile version