Site icon अग्नि आलोक

*7 अक्टूबर को मिली नई छुट्टी,28 अक्टूबर भी छुट्टी*

Share

अक्टूबर महीने की शुरुआत शारदीय नवरात्र की महानवमी और दशहरा से हो रही है। 1 अक्टूबर को महानवमी और दशहरा होने के कारण प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। 2 अक्टूबर को भी सरकारी विद्यालयों में अवकाश रहेगा। प्रदेश में महर्षि वाल्मीक जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह घोषणा की है। ऐसे में 7 अक्टूबर मंगलवार को छुट्टी रहेगी।

बैंकों को भी कई छुट्टियां मिलने
उत्तर प्रदेश में अक्टूबर महीने में बैंकों को भी कई छुट्टियां मिल रही है। आज 1 अक्टूबर को महानवमी और दशहरा की छुट्टी हो रही है। जबकि 2 अक्टूबर गुरुवार को गांधी जयंती का अवकाश रहेगा। बैंकों में 20, 22 और 23 अक्टूबर को क्रमशः दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज या चित्रगुप्त जयंती का अवकाश है।

7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाल्मिक जयंती के अवसर पर 7 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस दिन सभी स्कूल कॉलेज सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। इसके पहले एक और दो अक्टूबर को भी स्कूलों में अवकाश रहेगा। इसके साथ ही दीपावली गोवर्धन पूजा भैया दूज और चित्रगुप्त जयंती की भी छुट्टी पड़ रही है। 28 अक्टूबर को महापर्व छठ पूजा मनाया जाएगा। इसके लिए भी प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।

Exit mobile version