Site icon अग्नि आलोक

*ना पानी, ना डिर्टजेंट… चीन ने बनाई अनोखी वॉशिंग मशीन,अंतरिक्ष में धुलेंगे वैज्ञानिकों के कपड़े*

Share

चीनी वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष यात्रियों के लिए वॉशिंग मशीन बनाने का ऐलान किया है। यह वॉशिंग मशीन 12 किलोग्राम वजनी है। यह मशीन एक सर्किल में 800 ग्राम कपड़े साफ करने के लिए मात्र 400 एमएल पानी का इस्तेमाल करेगी। 

बीजिंग: अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में कई चीजों की आदत डालनी पड़ती है। इनमें से एक यह भी है कि वे अपने गंदे कपड़े नहीं धो सकते। लेकिन, चीन के वैज्ञानिकों ने अब इस समस्या के समाधान ढूंढने का ऐलान किया है। वैत्रानिकों ने कहा है कि उन्होंने एक समाधान प्रस्तावित किया है, जिसमें एक छोटी, डिटर्जेंट-मुक्त वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल किया जाएगा। यह वॉशिंग मशीन पानी का इस्तेमाल किए बिना धुंध और ओजोन से कपड़े साफ करती है।

12 किलोग्राम की है यह वॉशिंग मशीन

चीन अंतरिक्ष यात्री अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र (CARTC) की टीम के अनुसार, यह वॉशिंग मशीन एक क्यूब के आकार की है, जो एक कैरी-ऑन सूटकेस से थोड़ा ही बड़ा है। इसका वजन करीब 12 किलोग्राम है। उन्होंने कहा कि यह मशीन 800 ग्राम (28 औंस) तक कपड़े साफ करने के लिए हर एक साइकिल यानी चक्र में केवल 400 मिलीलीटर (13 द्रव औंस) पानी का उपयोग करता है। हालांकि, यह पानी द्रव रूप में नहीं होगा।

डिटर्जेंट की जगह इससे साफ होंगे कपड़े

यह पानी अल्ट्रासोनिक एटमाइजेशन के माध्यम से एक अति-सूक्ष्म धुंध के रूप में दिया जाता है। डिटर्जेंट के बजाय, यह मशीन ओजोन उत्पन्न करने के लिए पराबैंगनी (अल्ट्रा वायलेट) प्रकाश का उपयोग करती है, जो एक शक्तिशाली कीटाणुनाशक है जो कपड़ों को पांच बार तक पहनने पर भी उन्हें कीटाणुओं से दूर रखता है।

Exit mobile version