अग्नि आलोक

अब इसरो का गगनयान प्रोजेक्ट पर फोकस:ISRO अक्टूबर में अंतरिक्ष में भेजेगा स्पेसक्राफ्ट

Share

नई दिल्ली

चंद्रयान-3 की सफलता के बाद इसरो गगनयान प्रोजेक्ट पर फोकस कर रहा है। अक्टूबर के पहले या दूसरे सप्ताह में इस मिशन के तहत एक स्पेसक्राफ्ट अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। इसका मकसद यह तय करना है कि मानव मिशन के समय यह स्पेसक्राफ्ट उसी रूट से लौटे जिससे गया है। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने 26 अगस्त को एक निजी चैनल के कॉन्क्लेव में यह बात कही।

गगनयान प्रोजेक्ट के तहत स्पेस में व्योममित्र महिला रोबोट भेजी जाएगी। इससे पहले एक स्पेसक्राफ्ट भेजा जाएगा। (फाइल फोटो)

व्योममित्र इंसानों जैसी सारी एक्टिविटीज कर सकेगी
जितेंद्र सिंह ने बताया कि स्पेसक्राफ्ट की टेस्टिंग सफल होने के बाद महिला रोबोट व्योममित्र को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। व्योममित्र इंसानों जैसी सारी एक्टिविटीज कर सकेगी। उन्होंने कहा- अगर सब कुछ ठीक रहा तो हम इससे आगे बढ़ेंगे और मानव मिशन भेजेंगे। उन्होंने कहा- अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाना उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना उन्हें भेजना।

ये है भारत का मिशन गगनयान

Exit mobile version