Site icon अग्नि आलोक

अब ममता देंगी अलपन को भेजे गए केंद्र के नोटिस का जवाब, लंबी चिट्ठी लिखने की तैयारी

Share

नई दिल्ली

केंद्र और बंगाल के बीच विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। कभी ममता बनर्जी भारी पड़ती हैं तो कभी केंद्र। पर अलपन बंधोपाध्याय को मुख्य सलाहकार बनाकर कर ममता दीदी ने मास्टर स्ट्रोक खेल दिया है। और जैसा कि उम्मीद थी, केंद्र चुप नहीं बैठेगा। केंद्र ने बंदोपाध्याय को नोटिस भेजा है कि वे इस बात का जवाब दें कि आखिर क्यों आप पीएम की बैठक में शामिल नहीं हुए? 3 दिनों में जवाब दें। केंद्र के इस नोटिस में बैठक में शामिल होने पर आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत एक्शन की बात भी कही गई है।

उधर, ममता बनर्जी अलपन को मिले इस नोटिस का जवाब देने की तैयारी कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, ममता बनर्जी केंद्र को दो-चार लाइनों में नहीं, बल्कि एक लंबी चिट्ठी लिखकर जवाब देने की तैयारी कर रही हैं। इसमें अलपन के मीटिंग में न रहने की वजह बताने के साथ वे केंद्र पर राज्य से बातचीत न करने का आरोप भी मढ़ने वाली हैं।

कुछ ऐसा होगा ममता के खत का मजमून

केंद्र के संभावित सवाल पर भी जवाब तैयार है
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस जवाब पर केंद्र भी सवाल कर सकता है। केंद्र सरकार पूछ सकती है कि अलपन का कार्यकाल तो 3 महीने के लिए बढ़ा दिया गया था, फिर यह उनके काम का यह अंतिम दिन कैसे हुआ? ममता बनर्जी ने ने इसका जवाब भी तैयार कर लिया है। ऐसे में ममता कह सकती हैं कि यह राज्य का इंटरनल मैटर है कि वह किसे रिटायर करे और किसका कार्यकाल बढ़ाए? 31 मई के बाद वाले दिन से अलपन का एक्सटेंशन पीरियड शुरू होता तो 31 मई ही उनके काम का अंतिम दिन हुआ। केंद्र को भी यही मानना चाहिए।

Exit mobile version