अग्नि आलोक

*अब नेस्ले में लागत घटाने के लिए 16000 नौकरियों में कटौती का प्लान*

Share

खाद्य जगत की दिग्गज स्विस कंपनी नेस्ले ने भी अपने वित्तीय प्रदर्शन को सुधारने के लिए छंटनी का सहारा लेने का फैसला किया है। खबर है कि कंपनी वैश्विक स्तर पर 16,000 नौकरियों में कटौती करेगी। 

नेस्ले नेस्कैफे ड्रिंक्स, पालतू जानवरों के भोजन पुरीना और अन्य उत्पाद बनाती है। कंपनी ने गुरुवार को बताया कि अगले दो वर्षों में वह नौकरियों में कटौती कंपनी। स्विस कंपनी ने बताया कि वह अगले वर्ष के अंत तक लागत में कटौती का लक्ष्य बढ़ाकर 3 अरब स्विस फ्रैंक (3.76 अरब डॉलर) कर रही है। पहले यह लक्ष्य 2.5 अरब स्विस फ्रैंक (3.13 अरब अमेरिकी डॉलर) थी।

वेवे, स्विट्जरलैंड स्थित कंपनी के लिए यह साल उथल-पुथल भरा रहा है। पिछले महीने, नेस्ले ने अपने एक प्रत्यक्ष अधीनस्थ के साथ अघोषित संबंधों की जांच के बाद सीईओ लॉरेंट फ्रेइक्स को बर्खास्त कर दिया था।

फ्रेइक्से को इस पद पर आए हुए सिर्फ एक साल हुआ था। उनकी जगह नेस्ले के लंबे समय से कार्यकारी रहे फिलिप नवरातिल को नियुक्त किया गया था। फ्रेइक्से को पद से हटाए जाने के कुछ समय बाद ही अध्यक्ष पॉल बुल्के ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

नेस्ले भी अन्य खाद्य निर्माताओं की तरह बाहरी चुनौतियों से जूझ रही है। इनमें बढ़ती कमोडिटी लागत और टैरिफ का नकारात्मक प्रभाव शामिल है। कंपनी ने जुलाई में कहा था कि उसने कॉफी और कोको से जुड़ी बढ़ी हुई लागत की भरपाई कीमतों में बढ़ोतरी से की है।

नेस्ले ने गुरुवार को कहा कि वह कई जगहों पर 12,000 व्हाइट-कॉलर पदों को समाप्त करेगी। इन नौकरियों में कटौती से अगले साल के अंत तक 1 अरब स्विस फ्रैंक (1.25 अरब अमेरिकी डॉलर) की सालाना बचत होने की उम्मीद है। कंपनी अपने विनिर्माण और आपूर्ति शृंखला में चल रही उत्पादकता पहलों के तहत 4,000 नौकरियों में कटौती करेगी। नवरातिल ने एक बयान में कहा, “दुनिया बदल रही है और नेस्ले को और तेजी से बदलने की जरूरत है।” नेस्ले के शेयरों में सिक्स स्विस एक्सचेंज पर लगभग 8 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

Exit mobile version