Site icon अग्नि आलोक

टूरिस्टों को सीधे पहुंचाने के लिए अब मप्र के प्रमुख शहरों में पैसेंजर रोप-वे बनाए जाएंगे

Share

भोपाल

सड़क पर बढ़ रहे ट्रैफिक के दबाव को कम करने और धार्मिक स्थलों में टूरिस्टों को सीधे पहुंचाने के लिए अब मप्र के प्रमुख शहरों में पैसेंजर रोप-वे बनाए जाएंगे। नेशनल हाईवेज लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड ने लोकेशन तय कर दी हैं। इनमें भोपाल की तीन लोकेशन हैं। कोलार रोड से न्यू मार्केट, कोकता ट्रांसपोर्ट नगर से नादरा बस स्टैंड वाया गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया और वन विहार से खानूगांव। पीडब्ल्यूडी और टूरिज्म विभाग ने रोप-वे के रूट का आकलन भी कर लिया है।

केंद्र सरकार की मंजूरी मिलते ही इस पर काम शुरू होगा। अनुमान है कि इसमें 3 से 4 साल का वक्त लगेगा। देश में इस समय रोप-वे की स्पीड 6 मीटर प्रति सैकंड है। इस लिहाज से पैसेंजर ट्रैफिक के लिए इन रोप-वे को मुफीद माना जा रहा है। इन रोप-वे के निर्माण का पूरा पैसा नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (केंद्र सरकार) देगी। बनने के बाद इसे पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर चलाया जाएगा। संचालन करने वाली एजेंसी को हर साल एक निश्चित राशि का भुगतान सरकार को करना पड़ेगा। यह राशि कितनी होगी, अनुबंध की शर्तों पर तय होगी।

30 से 40 फीट ऊंचे पिलर लगेंगे, जिसपर रोप-वे चलेगा
भोपाल में प्रस्तावित लोकेशन में कोलार रोड से न्यू मार्केट तक रोप-वे का ज्यादातर हिस्सा सड़क के साथ-साथ ही होगा। इसके 30 से 40 फीट ऊंचे पिलर बनेंगे, जिस पर यह चलेगा। वन विहार से खानूगांव वाली लोकेशन पर रोप-वे बड़े तालाब के ऊपर से गुजरेगा।

धार्मिक स्थल पर सीधे पहुंच सकेंगे टूरिस्ट

Exit mobile version