इंदौर
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के बाद अब प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च कॉलेज (पीआईएमआर) ने भी दिसंबर 16 से आयोजित एग्जाम को स्थगित कर दिया है। प्रबंधन ने यह निर्णय बढ़ते कोरोना संक्रमण, यूनिवर्सिटी प्रबंधन को देखते हुए लिया है। हालांकि इसे लेकर एनएसयूआई छात्र नेताओं ने गुरुवार को कॉलेज में प्रदर्शन भी किया था। उल्लेखनीय है कि बुधवार को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने बढ़ते कोरोना संक्रमण और छात्र नेताओं की मांग को देखते हुए दिसंबर माह में आयोजित सभी एग्जाम को स्थगित कर दिया था। जिसके बाद गुरुवार को पीआईएमआर प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है।
प्रबंधन ने लगाया नोटिस
16 दिसंबर से शुरू होना थी एग्जाम
प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट पीजी कैंपस के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. मुरलीधर पंगा के मुताबिक आगामी 16 दिसंबर को कॉलेज की शेड्यूल एग्जाम को आगे बढ़ाया गया है। फिलहाल हम हायर एजुकेशन और यूनिवर्सिटी के फाइनल नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे है। जो वे स्टेप लेंगे हम भी उस पर ही अमल करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा कॉलेज ऑटोनॉमस है, लेकिन हमेशा हमने यूनिवर्सिटी को हमेशा फॉलो किया है। एमबीए 3rd सेमेस्टर की एग्जाम 16 दिसंबर से शुरू होने वाली थी उसे आगे बढ़ाया है, जब तक कोई निर्णय नहीं आता।
कोरोना को देखते हुए लिया निर्णय
उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से एग्जाम आगे बढ़ाने का निर्णय कोरोना को लेकर और यूनिवर्सिटी द्वारा एग्जाम स्थगित करने को देखते हुए लिया गया है। हालांकि छात्र नेताओं ने भी इसे लेकर मांग की थी। लेकिन मगर मुख्य कारण कोरोना और यूनिवर्सिटी द्वारा लिया गया निर्णय है। हालांकि गुरुवार को एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव यश यादव, प्रदेश सचिव आकाश यादव सहित अन्य छात्र नेताओं ने कॉलेज में प्रदर्शन किया था। छात्र नेताओं का कहना था बढ़ते कोरोना को देखते हुए एग्जाम आगे बढ़ाने को लेकर कॉलेज में प्रदर्शन किया गया था।

