भोपाल 16 अगस्त। इन्दौर के सामाजिक कार्यकर्ता और मज़लूमों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले ज़ैद पठान पर इन्दौर ज़िला प्रशासन द्वारा की गई रासुका की कार्यवाही गैर कानूनी व अव्यवहारिक है। ज़ैद पठान एक सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ साथ मज़लूमों के हक में काम करने वाले तथा मानव अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। उन्होंने हमेशा अत्याचारों के खिलाफ आवाज़ उठाई है और शासन प्रशासन की ग़लत कार्यवाही का विरोध किया है। इसी कारण इन्दौर ज़िला प्रशासन द्वारा उनके खिलाफ रासुका की कार्यवाही की गई है।
आज देश में जो लोग भी साम्प्रदायिक शक्तियों द्वारा किए जा रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज़ उठा रहे हैं, मानव अधिकारों की रक्षा के लिए काम कर रहे हैं तथा अल्पसंख्यकों और दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत हैं, सरकार उन्हें दबाने और खामोश करने के लिए इस तरह के हथकंडे इस्तेमाल कर रही है। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया मध्यप्रदेश, इन्दौर ज़िला प्रशासन की इस कार्यवाही का विरोध करती है और शासन से मांग करती है कि ज़ैद पठान पर की गई रासुका की कार्यवाही वापस ली जाए तथा उन्हें तुरंत रिहा किया जाए।
प्रदेश महासचिव
सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया, मध्यप्रदेश
डॉक्टर मुमताज़ कुरैशी

