Site icon अग्नि आलोक

Share

राजधानी दिल्ली में सर्दी का दौर जारी है क्योंकि पिछले लगातार चार दिन से न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी है। सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि कोहरे के कारण पालम एवं सफदरजंग में दृश्यता कम होकर क्रमश: 800 मीटर एवं 1000 मीटर तक पहुंच गई।

हिंदी न्यूज़   ›   NCR   ›   दिल्ली में सर्दी का सितम जारी, दो दिन मिलेगी राहत, 29 दिसंबर के बाद फिर चलेंगी शीत लहर

दिल्ली में सर्दी का सितम जारी, दो दिन मिलेगी राहत, 29 दिसंबर के बाद फिर चलेंगी शीत लहर

राजधानी दिल्ली में सर्दी का दौर जारी है क्योंकि पिछले लगातार चार दिन से न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी है। सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि कोहरे के कारण पालम एवं सफदरजंग में दृश्यता कम होकर क्रमश: 800 मीटर एवं 1000 मीटर तक पहुंच गई।https://cdn.jwplayer.com/players/QmtfO2vy-SBGWwnIq.html

श्रीवास्तव ने बताया कि हिमाचल के ऊपरी इलाकों में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण रविवार एवं सोमवार को तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है। उन्होंने बताया कि इस अवधि में ‘मध्यम कोहरा’ छाए रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि शीत लहर का दौर 29 दिसंबर के बाद लौटेगा।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ है, लेकिन यह अब भी बेहद खराब स्थिति में है। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह नौ बजे 324 था। शुक्रवार को 24 घंटे का औसत सूचकांक 357 दर्ज किया गया था। गुरुवार, बुधवार एवं मंगलवार को यह क्रमश: 423, 433 एवं 418 दर्ज किया गया था। श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को इसमें मामूली सुधार होने की संभावना है। 

मौसम विभाग के अनुसार, दृश्यता जब शून्य से 50 मीटर के बीच होती है तब ‘बहुत घना’ कोहरा होता है। 51 से 200 मीटर होती है तो कोहरा ‘घना’ होता है, 201 से 500 के बीच दृश्यता होने पर कोहरा ‘मध्यम’ होता है और 501 से 1,000 मीटर के बीच दृश्यता होने पर कोहरा ‘कम घना’ होता है। 

Exit mobile version