Site icon अग्नि आलोक

भैरव अष्टमी पर मंदिर सजे,पावर वाले भैरव महाराज का हुआ विशेष श्रृंगार, भक्तों ने किये दर्शन

Share

देपालपुर निप्र। शनिवार को भैरव अष्टमी के अवसर पर नगर के इंदौर रोड स्थित पावर वाले भैरव महाराज मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया । भैरव मूर्ति का विशेष रूप से श्रृंगार किया गया है। भैरूजी  मंदिर में शनिवार की अलसुबह से ही तेलाभिषेक, पंचामृत अभिषेक और भैरव स्त्रोत के पाठ किए गए इस मौके पर महाजोत व महाआरती हुई। इस मौके पर मंदिर में बड़ी संख्या में भैरव भक्त मौजूद रहे। दूसरी ओर सवेरे से ही भैरव जी के अन्य मंदिरो में पूजा-अर्चना को लेकर भक्तों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। जो कि दिनभर जारी था। इस अवसर पर भक्तों ने दिन भर  देव दर्शन किये ।

Exit mobile version