देपालपुर। सेन समाज के आराध्य देव संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज के निर्माणाधीन स्मारक को मूर्तरूप देने के लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 9 मार्च को शाम 7 बजे सेन चौराहा चाणक्य पुरी अन्नपूर्णा रोड इंदौर पहुंचेगे। सीएम शिवराजसिंह चौहान निर्माणाधीन सेन स्मारक पर पहुंचकर सेन जी महाराज की प्रस्तावित प्रतिमा और बचे हुए स्मारक कार्य को साकार रूप देने के कार्य का श्रीगणेश करेंगे। इस मौके पर इंदौर सहित आसपास के सेन समाज बंधु सेन चौराहे पर पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का अभिनंदन करेंगे और इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे। ज्ञात रहे इंदौर सेन समाज सहित संपूर्ण मालवा और निमाड़ के सेन समाज बन्धुओं की बहुप्रतीक्षित मांग चली आ रही थी कि इंदौर के किसी भी प्रमुख चौराहे पर सेन जी महाराज का भव्य और आकर्षक स्मारक बने जो अब साकार होने जा रहा हैं। कार्यक्रम को लेकर सेन समाज इंदौर के वरिष्ठ पदाधिकारी इंदौर नगर सहित आसपास के गांवो में जाकर समाज बंधुओं को पीले चावल देकर कार्यक्रम में आमंत्रित कर रहे हैं। रविवार को इंदौर सेन समाज के अशोक आदरणीय जगदीश सेन एडवोकेट अशोक चौहान जगदीश प्रसाद सेन राजेश सेन ने देपालपुर पहुंचकर देपालपुर सेन समाज के कैलाश चौहान संजय सेन संतोष वर्मा अर्जुन भाटी भरत सेन से मुलाकात कर सेन समाज देपालपुर को पीले चावल देकर कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया।
निर्माणाधीन सेन स्मारक को साकार रूप देने 9 मार्च को शिवराज सिंह चौहान इंदौर पहुंचेंगे …सेन समाज को घर-घर पीले चावल देकर आमंत्रित किया जा रहा है

