इन्दौर। काग्रेस सोशलिस्ट पार्टी के स्थापना के 90 वर्ष पूर्ण होने पर देश भर के समाजवादियों का जमावडा 9-10 मई को पुना में लगेगा। लिसमें देश की वर्ततान राजनीति में समाजवादियों की भूमिका पर गभीर चिंतन होना और आगामी रणजीति तय की जाएगी। इसमें प्रत्येक प्रदेश से 50 चुनिंदा समाजवादी भागीदारी करेगें।
आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य रामबाबू अग्रवाल ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि 30 सदस्यी आयोजन समिति की आनलाईन बैठक गत दिनों हुई जिसमें अरूण श्रीवास्तव और सविता शिंदे ने सम्मेलन की अभी तक तैयारी की विस्तृत जानकारी दी। देश भर से 1000 सदस्यों को प्रत्येक को राज्य से अधिकतम 50 सदस्यों रजिस्ट्रेशन होगा। इस अवसर हिन्दी मराठी और अग्रेजी मे दस्तावेज से लेस स्मारिका भी प्रकाशित की जाएगी। 9 मार्च से राष्ट्रसेवा दल मुख्यालय मे सम्मेलन का कायालय प्रारम्भ हो जाएगी। श्री अग्रवाल ने बताया कि 90 वर्ष के समाजवादी आदोलनन के इतिहास पर प्रदर्शनी की भी तैयारी की जा रही है। मिटिंग में प्रो आनंद कुमार, रमाशंकर सिंह, डॉ सुनिलम, अरूण त्रिपाठी शशिशेखर सिह अनुराधा भार्गव, हिम्मत सेठ, अलीबाबा रामबाबू अग्रवाल, रामस्वरूप मत्री, भागवत परिहार, रणधीर गोतम आदि ने भाग लिया।

