Site icon अग्नि आलोक

एसडीएम के निर्देश पर सेंचुरी के मजदूरों पर किया गया बल प्रयोग….20 श्रमिक और महिलाओं को आई गंभीर चोट….4 महिलाओं को खरगोन रेफर किया

Share

4 जिले की पुलिस का किया गया इस्तेमाल।*

मेधा पाटकर सहित सैंचुरी  के 800 से ज्यादा मजदूर कर्मचारी गिरफ्तार, पिछले 45 माह से शांतिपूर्ण तरीके से कर रहे थे आंदोलन
 पुलिस और प्रशासन के दमन की मध्य प्रदेश के 75 से ज्यादा संगठनों ने की निंदा

आज सुबह 8:00 बजे प्रतिदिन की तरह सेंचुरी सत्याग्रह पंडाल में सेंचुरी के श्रमिक और उनकी महिलाएं और बच्चे पंडाल में बैठे हुए थे। अचानक SDM, तहसीलदार और सैकड़ों की संख्या में पुलिस और महिला पुलिस आए और  जबरन ताकत का इस्तेमाल करते हुए खींचकर, उठाकर सबको गाड़ियों में ठूसने लगे। सेंचुरी सत्याग्रह पंडाल से लगभग 700 से अधिक श्रमिकों और महिलाओं को उठाया गया, जिसमें से 200 से अधिक को कसरावद फाटे के पास उतार दिया गया, कुछ को रास्ते में फिर उतारा गया

करीबन 350 से अधिक श्रमिको को आईटीआई स्कूल कसरावद में रखा गया है, और 100 से अधिक महिलाओं को शासकीय महाविद्यालय कसरावद में रखा गया है। कुछ महिलाओं के साथ मेधा पाटकर जी को एनवीडीए रेस्ट हाउस में रखा गया है। 10:00 बजे सब को गिरफ्तार करने के बाद दिन भर भूखे प्यासे सबको रखा गया 5:00 बजे  भोजन के पैकेट मंगाए गए। श्रमिको ने बोला कि जिन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है उनको और मेघा ताई को भी एक जगह लाइए तभी हम खाएंगे अन्यथा नहीं खाएंगे और उसी समय से श्रमिको ने अनिश्चितकालीन अनशन जारी कर दिया है।पुलिस द्वारा प्रयोग किए गए बल के कारण 20 की संख्या में महिला और पुरुषों को गंभीर चोट आई, जिसमें 5 महिलाओं को खरगोन रेफर कर दिया गया। शेष का इलाज कसरावद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मेडिकल टीम ने श्रमिको के पास आकर इलाज किया।पुरुष पुलिस ने महिलाओं को डंडे से मारा। सैकड़ों श्रमिकों के कपडे फाड़ दिए गए। महिला और पुरुषों को एक ही गाड़ी में जानवरों की तरह ठूसा गया। 

इंदौर। सेंचुरी सत्याग्रह आंदोलन जिला खरगोन तहसील कसरावद में स्थित सेंचुरी का रोजगार का आंदोलन चल रहा था आज  3 अगस्त 2021 को सुबह 11:00 बजे पुलिस ने 3 जिले की पुलिस ने घेराबंदी कर सभी आठ नौ सो श्रमिकों को गिरफ्तार किया और मेघा पाटकर ताई  को भी गिरफ्तार कर कसरावद के गेस्ट हाउस संग्रहालय एनवीडीए रेस्ट हाउस में ले जाया गया ।  उपरोक्त जानकारी देते हुए समाजवादी समागम के संयोजक रामस्वरूप मंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश के 75 से ज्यादा किसान मजदूर संगठनों ने पुलिस और प्रशासन के दमन की तथा गिरफ्तारी की निंदा करते हुए सभी गिरफ्तार नेताओं और कार्यकर्ताओं को तत्काल रिहा करने और दमन करने वाले अधिकारियों को दंडित करने की मांग की है। इन सभी संगठनों ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग की है कि प्रशासनिक अधिकारी बिरला मैनेजमेंट के इशारे पर दमन की कार्यवाही कर श्रमिक अशांति फैलाना चाहते हैं जो कि मध्य प्रदेश के लिए घातक होगा।
 ।
जिला प्रशासन और कसरावद एसडीएम ने ना तो मजदूरों को बताया कि किस धारा के तहत गिरफ्तार किया गया है और ना ही पुलिस ने । मिल मैनेजमेंट की मनमानी के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए प्रशासन उसका गुलाम बना हुआ है । और शांतिपूर्ण तरीके से संवैधानिक अधिकार का उपयोग कर रहे मजदूरों पर जुल्म कर रहा है। इसका पूरे मध्यप्रदेश के किसान मजदूर संगठनों ने विरोध करते हुए निंदा की है।

श्रमिक जनता संघ द्वारा अध्यक्ष मेधा पाटकर के नेतृत्व में  चलाए जा  रहेसेंचुरी सत्याग्रह रोजगार आंदोलन के तहत रोजगार के अधिकार के लिए वीआरएस के विरोध में सेंचुरी के  श्रमिकों  प्रतिनिधियो और महिलाओं  द्वारा किये जा रहे *चेतावनी उपवास* स्थल पर बर्बर तरीके से  4 जिलों की पुलिस ने महिलाओं और पुरुष आंदोलनकारियों को और बच्चों को रशीद रशीद कर गिरफ्तार किया जिससे कई श्रमिक कार्यकर्ताओं को चोट आई है पुलिस की इस बर्बर कार्यवाही का मध्य प्रदेश के 75 से ज्यादा किसान मजदूर संगठनों के नेताओं ने तीव्र निंदा तीव्र निंदा की है तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग की है कि शांतिपूर्ण तरीके से संवैधानिक अधिकार का उपयोग कर रहे श्रमिक जनता संघ और सेंचुरी के मजदूरों को तत्काल रिहा करें तथा पुलिस जवान की जांच कर दोषी अधिकारियों को तत्काल दंडित करें गिरफ्तारी की निंदा करने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक तथा जन आंदोलनों के राष्ट्रीय समन्वय के कार्यकारी ग्रुप के सदस्य डॉ सुनीलम ,पूर्व सांसद कल्याण जेन, इरफान जाफरी उमेश तिवारी, बाबू सिंह राजपूत, इंद्रजीत सिंह रामस्वरूप मंत्री,  दिनेश सिंह कुशवाहा, कृपाल सिंह मंडलोई ,बबलू जाधव, आराधना भार्गव, इंद्रजीत सिंह महेश पटेरिया, राजकुमार नागेश्वर, प्रसन्ना मंडोलिया भागवत परिहार है। निंदा करने वाले संगठनों के नाम है  1   किसान जागृति संगठन-भोपाल से इरफान जाफरी2   टोकों, रोकों, ठोको क्रांतिकारी संगठन, सीधी-उमेश तिवारी3  क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन, भोपाल-बाबूसिंह राजपूत4   शहीद राघवेंद्र सिंह किसान संघर्ष समिति, रीवा- इंद्रजीतसिंह5  भारतीय किसान युनियन, नरसिंहपुर – बाबूलाल पटेल6  भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति युनियन, सागर – संदीप ठाकुर7  भारतीय किसान एवं मजदूर सेना, इंदौर- बबलू जाधव8  खुदाई खिदमतगार, अलीराजपुर – कृपाल सिंह मंडलोई9   आम किसान युनियन हरदा -राम इनानिया 10.राष्ट्रीय मजदुर किसान मंच-  अधिवक्ता गोविंद बाली11.टी यू सी सी मध्यप्रदेश इकाई-(संयोजक) सुनील सिंह  12. बैतूल से किसान संघर्ष समिति,अध्यक्ष- डॉ सुनीलम13. छिंदवाड़ा से किसान संघर्ष समिति ,उपाध्यक्ष -आराधना भार्गव14 कटनी से उपाध्यक्ष, किसान संघर्ष समिति उपाध्यक्ष- डॉ.एके खान15 नीमच से   किसान संघर्ष समिति महामंत्री- राजेन्द्र पुरोहित16 इंदौर से किसंस संयोजक- रामस्वरूप मंत्री  17 सिंगरौली से किसंस संयोजक -निसार आलम अंसारी  18. सिवनी से किसंस संयोजक -राजेश पटेल 19. ग्वालियर से किसंस प्र. सचिव एड.विश्वजीत रतौनिया 20  महू से किसंस प्र. सचिव – दिनेश सिंह कुशवाह 21 टीकमगढ़ से किसंस प्र. सचिव- महेश पटेरिया (प्र. सचिव )22 झाबुआ से किसंस प्र. सचिव-राजेश बैरागी 23  देवास से किसंस प्र. सचिव- लीलाधर चौधरी24  रायसेन से किसंस प्र. सचिवश्रीराम सेन 25  सिवनी से किसंस प्र. सचिव – डॉ.राजकुमार सनोडिया 26 ग्वालियर से किसंस प्र. सचिवएड.रायसिंह 27 बैतूल से किसंस जिलाध्यक्ष- जगदीश दोड़के28  विदिशा से किसंस जिलाध्यक्ष- राजेश तामेश्वरी 29 इंदौर से किसंस जिलाध्यक्ष-छेदीलाल यादव30  मंदसौर से किसंस जिलाध्यक्ष-दिलीपसिंह पाटीदार 31  झाबुआसे किसंस जिलाध्यक्ष-गोपाल डामोर 32 ग्वालियर से किसंस जिलाध्यक्ष-रमेश परिहार  33 बालाघाट से किसंस जिलाध्यक्ष-राजकुमार नागेश्वर 34 छिंदवाड़ा से किसंस जिलाध्यक्ष-डॉ विजय बिजौलिया 35 हरदा से किसंस जिलाध्यक्ष-योगेश तिवारी 36 रीवा से किसंस जिलाध्यक्ष-त्रिनेत्र शुक्ला37 अशोकनगर से किसंस जिलाध्यक्ष-महेन्द्रसिंह यादव 38 मंडला से किसंस जिलाध्यक्ष-रामसिंह कुलस्ते 39 सिवनी से किसंस जिलाध्यक्ष-रामकुमार सनोडिया 40 धार से किसंस जिलाध्यक्ष-प्रशन्ना मंडोलिया 42  टीकमगढ़ से किसंस जिलाध्यक्ष-सुधीर शुक्ला43 अलीराजपुर से किसंस जिलाध्यक्ष-नवनीत कुमार मंडलोई 44 मुरैना से किसंस जिलाध्यक्ष-महेशदत्त मिश्रा,पूर्व विधायक45  सागर से किसंस जिलाध्यक्ष-अभिनय श्रीवास  46 राजगढ़ से किसंस जिलाध्यक्ष-कमल सिंह उमढ़  47 सिंगरौली से किसंस जिलाध्यक्ष-एड.अशोक सिंह पैगाम  48 मुलताई से किसंस  महामंत्री -भागवत परिहार 49 मंडला से विजय कुमार (अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा, )50 एम डी चौबे (मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार )51 इंसोको के अध्यक्ष  कोच्चि ( केरल ) के पूर्व महापौर के जे सोहन और उपाध्यक्ष पी जे जोशी52 एडवोकेट डॉ. पुष्पराग ,गुना53 राजकुमार सिन्हा (बर्गी बांध विस्थापित संघ,जबलपुर),54 मनीष श्रीवास्तव (अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान संगठन)55 वासिद खान, प्रदेश महासचिव,नेशनल कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइज़ेशन्स, (NCHRO) मध्यप्रदेश आदि शामिल है

।56 पूर्व सांसद शेख अब्दुल रहमान 57 प्रफुल्ल सामंत्रा, अध्यक्ष ,लोकशक्ति अभियान ,ओडिसा58 प्रोफेसर आनंद कुमार 59 वरिष्ठ पत्रकार अरुण त्रिपाठी 60 डॉ संदीप पांडेय ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ,सोशलिस्ट पार्टी ,इंडिया61 बी आर पाटिल ,पूर्व उपसभापति ,कर्नाटक विधान सभा,बंगलुरू 62 गुड्डी ,संयोजक ,युवा बिरादरी ,मुम्बई 63 हिम्मत सेठ ,सम्पादक  समता संदेश ,राजस्थान    64 अविक साहा संयोजक ,जय किसान आंदोलन65 टी आर आठ्या संपादक ,जन योद्धा 66 जबर सिंह राष्ट्रीय महामंत्री ,राष्ट्र सेवा दल,उत्तराखंड 67 अरुण कुमार श्रीवास्तव राष्ट्रीय अध्यक्ष ,फैक्टर ,दिल्ली68 शाहिद कमाल महामन्त्री ,राष्ट्र सेवा दल ,बिहार69 राम बाबू अग्रवालराष्ट्रीय संयोजक ,लोहिया विचार मंच 70 कल्याण जैन ,पूर्व सांसद 71 अनिल त्रिवेदी ,वरिष्ठ अधिवक्ता72 चिन्मय मिश्र ,साहित्यकार 

Exit mobile version