Site icon अग्नि आलोक

‘सांवरिया’ लिखने पर बवाल: पानी पताशे के ठेले पर लगा रखा था सांवरिया का बोर्ड

Share

देपालपुर के खाजरोदा गांव में नाम बदलकर कारोबार करने पर बवाल हो गाया। यहां इलियास नाम के शख्स ने पानी के पताशे के ठेले पर सांवरिया का बोर्ड लगा रखा था। लोगों ने उससे नाम पूछा, तो उसने इलियास बताया। इस पर लोग भड़क उठे और ठेले से बोर्ड हटवा दिया। लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

यहां के शिवाजी मार्ग 2 नंबर रोड पर रहने वाले इलियास खान गांव में ठेले पर पानी के पताशे बेच रहा था। उसने सांवरिया का बोर्ड लगा रखा था। कुछ लोगों ने उसे रोका। लोगों ने हिंदू देवता के कारोबार पर आपत्ति जताई। लोगों का कहना था, वह लोगों की धार्मिक भावना से नहीं खेले। लोगों ने बोर्ड हटाने की कोशिश भी की। वीडियो भी बना लिया।

माफी मांगी, अब नहीं करूंगा गलती

इलियास ने मामले में माफी मांगी। कहा- भविष्य में ऐसा काम नहीं करूंगा। लोगों ने दोबारा ऐसा करने पर थाने में शिकायत करने की धमकी भी दी।

चूड़ी वाले की हो चुकी है घटना

शहर और आसपास के इलाकों में कई लोग इसी तरह से नाम बदल कर कारोबार कर रहे हैं। कुछ दिन पहले बाणगंगा में तस्लीम का भी नाम बदलकर कारोबार का मामला सामने आया था। इसमें लोगों ने छेड़छाड़ का आरोप लगाकर पिटाई की थी। इसमें शहर की फिजा भी खराब हुई थी।

Exit mobile version