Site icon अग्नि आलोक

*UPPSC के जरिए 2 हजार से ज्यादा पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू!*

Share

त्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सरकार के कई विभागों में भर्ती के लिए तैयारी पूरी कर ली है। UPPSC के जरिए कुल 2,158 पदों पर चयन किया जाएगा। इस भर्ती का विज्ञापन आज ( सोमवार, 22 दिसंबर) से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव हो गया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन OTR के जरिए स्वीकार किया जाएगा
आयोग का कहना है कि आवेदन केवल वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR ) के जरिए स्वीकार किया जायेगा। बिना OTR के किया गया आवेदन मान्य नहीं होगा। ऑनलाइन आवेदन और फीस जमा करने की अंतिम तारीख 22 जनवरी 2026 है। इसके बाद 29 जनवरी 2026 तक आवेदन के सुधार और शुल्क से जुड़ी समस्याओं को ठीक किया जा सकेगा।

किस विभाग में कितने पद

विभाग का नामपद का नामपदों की संख्या
पशुपालन एवं डेयरी विभागपशु चिकित्सा अधिकारी404
परिवार कल्याण महानिदेशालयस्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी221
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभागऔषधि निरीक्षक26
चिकित्सा स्वास्थ्य विभागदंत सर्जन157
विधायी विभागकानूनी सलाहकार1
आयुर्वेद निदेशालयचिकित्सा अधिकारी168
जड़ी-बूटी चिकित्सा विभागसामुदायिक स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी884
यूनानी निदेशालयचिकित्सा अधिकारी25
श्रम विभागहोम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी7
होम्योपैथी विभागविभिन्न पद265
Exit mobile version