Site icon अग्नि आलोक

पूरे वर्ष थैलेसिमीया पीड़ितों को उपचार और जांच के लिए ऑनलाइन शिविर आयोजित किए जाएंगे

Share

थैलेसिमीया  वेलफेयर सोसाइटी ने मनाई समाजसेवी  कल्याणमल जी गर्ग   की तीसरी पुण्यतिथि

इंदौर।  मध्य प्रदेश थैलेसिमीया वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित रिंकू शर्मा थैलेसिमीया हॉस्पिटल में शहर के वरिष्ठ समाजसेवी स्व. कल्ययाणमलजी गर्ग  की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । गौरतलब है कि कल्याणमल जी गर्ग की प्रेरणा से गर्ग परिवार द्वारा थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के उपचार में लगातार सहयोग किया जा रहा है तथा ब्लड बैंक के आधुनिकीकरण का  कार्य किया गया है ।

ब्लड बैंक में लगने वाले तमाम उपकरण भी गर्ग परिवार के ट्रस्ट द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं । संस्था और अस्पताल को लगातार सहयोग करने वाले समाजसेवी कल्याणमल गर्ग की आज तीसरी पुण्यतिथि पर अस्पताल में  स्मृति समारोह आयोजित किया गया ।कार्यक्रम में गर्ग परिवार के सर्व श्री विष्णु प्रसाद जी गर्ग टीकम चंद जी गर्ग, शिव शंकर जी गर्ग उपस्थित थे।  कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के उपचार के लिए रोज नए अनुसंधान हो रहे हैं । इसी के तहत नया इंजेक्शन  आया है जिसे लगाने के बाद 20 दिन के बजाय मरीज को 3 माह में खून चढ़ाया जा सकेगा, जिससे मरीज के शरीर में बढ़ने वाले लौह तत्व कम हो जाएंगे और उसका जीवनकाल बढ़ जाएगा । इसी के साथ ही शर्मा ने जानकारी दी कि कल्याणमल जी गर्ग थैलेसिमीया सोसाइटी के प्रेरणास्रोत थे । उनकी   याद में  पूरेे वर्ष सोसाइटी ऑनलाइन उपचार और सलाह कार्यक्रम आयोजित करेगी । कार्यक्रम में सर्व श्री रामस्वरूप मंत्री, वंदना शर्मा ,धीरज अग्रवाल प्रकाश सुगंधि,  रेखा यादव, शिखा पांजरे आदि उपस्थित थे । इस अवसर पर घर का परिवार के श्री टीकम चंद गर्ग एवं शिव प्रसाद गर्ग ने कहा कि थैलेसीमिया रोग से पीड़ितों के उपचार के लिए हमारे परिवार द्वारा हर संभव सहयोग किया जाएगा ब्लड बैंक के लाइसेंस में भी जो दिक्कतें आ रही है उन्हें दूर करने के लिए गर्ग परिवार सभी प्रयास करेगा ।

Exit mobile version