Site icon अग्नि आलोक

उल्टा चश्मा के कलाकार तनुज का गांधी रोड थाने पर स्वागत

Share

एमजी रोड पर “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” के लोकप्रिय कलाकार श्री अय्यर (असली नाम श्री तनुज) पधारे थे जिनका स्वागत थाना प्रभारी डी व्ही एस नागर एवं थाना स्टाफ ने बुके, पुष्प एवं मोमेंटो दे कर किया। थाना के प्रधान आरक्षक जवाहर सिंह जादौन अपने चित् परिचित अंदाज में यमराज का गणवेश धारण कर उनकी कोरोना काल के दौरान किए गए कार्यों के बारे में बताया। स्टार विला टीवी के डायरेक्टर प्रमोशंस श्री जे एस रघुवंशी एवं फाउंडर श्री गौरव गांधी के अथक प्रयासों से श्री अय्यर थाना पर आए थे।

थाने पर श्री तनुज जी का स्वागत श्रीमती रितु छाबड़ा, अहाना कोठारी, श्री ललित तायडे, फिल्म कलाकार श्री सुनील चौहान, एडवोकेट श्री संजय कराडे, गायक श्री आकिब हुसैन, समाजसेवी श्री राजा खान, श्री रिजवान खान, नगर सुरक्षा समिति के श्री रवि, पत्रकार श्री अमित परिहार एवं अन्य नागरिक गण तथा थाना के उनि बी एस रघुवंशी, जे पी चौबे ,सउनि सत्येंद्र सिंह जादौन,जितेंद्र यादव रामनिवास, सुरेंद्र दान प्रधान आरक्षक इकरार ,गोविंद गुर्जर, सुरेश कुशवाहा, दीपक बरसेना, ईश्वर पटेल महिला प्रधान आरक्षक श्रीमती अनीता शर्मा आरक्षक मुकेश लोभाना जितेंद्र यादव, देवेंद्र सोलंकी शराफत अली एवं अन्य ने किया।
श्री तनुज जी मुलताई देवास जिले के रहने वाले हैं जहां वर्तमान में उनके 80 वर्षीय पिता अकेले निवासरत है जिनका स्वास्थ्य खराब होने से अचानक वे अपने इंदौर के सारे कार्यक्रम निरस्त कर तत्काल देवास के लिए निकल गए हैं फिर एक-दो दिन में भी वहां से मुंबई के लिए प्रस्थान करेंगे।

Exit mobile version